Skip to main content

ताजा खबर

पृथ्वी शॉ हुए मुंबई टीम से बाहर, सुनील गावस्कर ने बेहतरीन सलामी बल्लेबाज को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

पृथ्वी शॉ हुए मुंबई टीम से बाहर, सुनील गावस्कर ने बेहतरीन सलामी बल्लेबाज को लेकर दिया हैरान कर देने वाला बयान

Sunil Gavaskar and Prithvi Shaw. (Photo Source: Getty Images)

हाल ही में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को रणजी ट्रॉफी 2024 25 सीजन के तीसरे राउंड से पहले मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है। बता दें कि, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में मुंबई टीम को त्रिपुरा के खिलाफ शानदार मैच खेलना है। हालांकि 35% से ज्यादा बॉडी फैट (Body Fat) होने की वजह से पृथ्वी शॉ को मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है। इसको लेकर पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपना पक्ष रखा।

सुनील गावस्कर ने कहा कि अगर अनुशासनहीनता की वजह से उन्हें बाहर किया गया है तो यह समझ में आता है। हालांकि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने यह भी कहा कि पृथ्वी शॉ को टीम से बाहर करने के पीछे उनका वजन और आकार है।

सुनील गावस्कर ने अपने मिड डे कॉलम पर लिखा कि, ‘घरेलू मैच की बात की जाए तो गत रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई ने पृथ्वी शॉ को अपनी टीम से बाहर कर दिया है। उनको लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही है। अगर बात अनुशासनहीनता की है तो मुझे इससे कोई भी परेशानी नहीं है लेकिन उनके वजन से इसका कोई भी लेना देना नहीं है। एक रिपोर्ट ऐसी भी सामने आ रही है कि पृथ्वी शॉ का बॉडी फैट 35% से ज्यादा है।’

आप सरफराज खान को भी देख सकते हैं: सुनील गावस्कर

सरफराज खान का उदाहरण देते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में सरफराज खान ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए थे। उनका भी वजन काफी ज्यादा है लेकिन उसके बावजूद युवा बल्लेबाज ने पूरे दिन बल्लेबाजी की और 150 रन बनाए। वैसे ऐसे कितने जीरो प्रतिशत या कम से कम बॉडी फैट वाले खिलाड़ी हैं जिन्होंने पृथ्वी शॉ की तरह 379 रन बनाए हैं? मैं आपसे यह सवाल पूछना चाहता हूं। मैं अपनी बात को फिटनेस के जरिए खत्म करना चाहूंगा।’

बता दें कि, पृथ्वी शॉ ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर में वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में भले ही बेहतरीन बल्लेबाज जबरदस्त प्रदर्शन न कर पाए हो लेकिन अब 2025 सीजन में उन्हें महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...