Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राॅबिन उथप्पा की बढ़ी मुश्किलें, किसी भी समय इस मामले में हो सकते हैं गिरफ्तार 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर राॅबिन उथप्पा की बढ़ी मुश्किलें, किसी भी समय इस मामले में हो सकते हैं गिरफ्तार 

Robin Uthappa (Photo via Getty Images)

पूर्व भारतीय और टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन क्रिकेटर रहे राॅबिन उथप्पा (Robin Uthappa) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि क्रिकेटर पर कथित तौर पर पीएफ धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पूर्व क्रिकेटर को गिरफ्तार करने का आदेश क्षेत्रीय पीएफ अधिकारी शदाक्षरी गोपाल रेड्डी द्वारा जारी किया है।

मामले को लेकर और जानकारी दें तो पूर्व क्रिकेटर पर सेंचुरी लाइफस्टाइल ब्राॅड प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजमेंट संभालते हुए कर्मचारियों से 23.36 लाख की सैलरी काटी गई, लेकिन उसे कर्मचारियों पीएफ खाते में ना जमा कराने का आरोप है।

4 दिसंबर को उथप्पा को गिरफ्तार करने का वारंट जारी हो चुका है। India.com के अनुसार 4 दिसंबर को लिखे पत्र में कमिश्नर रेड्डी ने पुलिस को क्रिकेटर के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हालांकि, वारंट पीएफ कार्यालय को वापस कर दिया गया, क्योंकि जब पुलिस खिलाड़ी को गिरफ्तार करने गई, तो वह घर पर मौजूद नहीं थे। तो वहीं अब केआर पुरम पुलिस क्रिकेटर का पता लगाने और कानून का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं। आदेश के मुताबिक, अगर उथप्पा कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान कर देते हैं, तो वारंट रद्द हो जाएगा।

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीत चुके हैं उथप्पा

बता दें कि जब भारत ने साउथ अफ्रीका में हुए पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था, तो उस विजेता टीम का राॅबिन उथप्पा अहम हिस्सा थे। इसके अलावा जब साल 2014 में आईपीएल खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता था, तो उस सीजन उथप्पा ऑरेंज कैप होल्डर थे।

खैर, अपने 10 साल के क्रिकेट करियर में राॅबिन ने टीम इंडिया के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 934 और 249 रन बनाए। इसके अलावा उथप्पा ने खेले 205 आईपीएल मैचों में 27.51 की औसत से कुल 4952 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

पिता के नक्शेकदम पर अन्वय द्रविड़! श्रीलंका के खिलाफ संकटमोचक बन खेली 87 रनों की बेहतरीन पारी

Rahul Dravid’s son Anvay Dravid (image via X) सोमवार, 6 जुलाई को हंबनटोटा में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल...

6 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. एलिस पैरी ने रचा इतिहास, महिला टी20 विश्व कप जीतकर बनाया क्रिकेट का सबसे बड़ा ‘महारिकॉर्ड’ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल...

SM Trends: 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद, कंगारू टीम की कुछ वीडियो काफी तेजी...

‘मुझे उसके लिए बुरा लगता है’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान की बिगड़ती तबीयत पर बोले कपिल देव

Kapil Dev (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और महान क्रिकेटर इमरान खान की खराब...