Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया हार्दिक का समर्थन, कहा- ‘ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि उनको कप्तानी ना मिले’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया हार्दिक का समर्थन, कहा- ‘ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि उनको कप्तानी ना मिले’

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

गुरुवार, 18 जुलाई को बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को T20I टीम का कप्तान नियुक्त किया गया, जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharrma) वनडे टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। हालांकि, इस दौरान सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को उपकप्तानी से हटा दिया गया और शुभमन गिल (Shubman Gill) को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

बता दें कि हार्दिक टी-20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम के उपकप्तान थे और रोहित शर्मा के T20I से संन्यास के बाद उन्हें ही अगला कप्तान माना जा रहा था। लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अनुभवी ऑलराउंडर को पीछे छोड़ दिया। इस बीच मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने सूर्यकुमार की बल्लेबाजी प्रतिभा का सम्मान किया, लेकिन उनको लगता है कि एक कप्तान के तौर पर हार्दिक के अनुभव को ध्यान में रखा जाना चाहिए था।

अब, एक नए कोच आ गए हैं, नई प्लानिंग होगी- मोहम्मद कैफ

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से मोहम्मद कैफ ने कहा, हार्दिक ने 2 साल तक गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है और अपने पहले ही साल में उन्होंने फाइनल में जगह बनाई… हार्दिक के पास T20I टीम की कप्तानी करने का अनुभव है। वह टी20 वर्ल्ड कप में उपकप्तान भी थे। अब, एक नए कोच आ गए हैं, नई प्लानिंग होगी।

उन्होंने कहा, सूर्या भी अच्छे खिलाड़ी हैं, वह सालों से खेल रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि वह कप्तानी की जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे। लेकिन, मुझे लगता है कि उन्हें हार्दिक का समर्थन करना चाहिए था।’

कैफ ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, गंभीर अनुभवी कप्तान और कोच हैं। वह क्रिकेट को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। मुझे लगता है कि हार्दिक ने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि उनको कप्तानी ना मिले।

मोहम्मद कैफ ने कहा, उनके पास अनुभव है। उन्होंने आईपीएल में कप्तानी की है और नए व युवा चेहरों के साथ एक नई टीम (गुजरात टाइटन्स) को ट्रॉफी दिलाई है, जो बहुत बड़ी बात है। उन्होंने आईपीएल में ग्राउंड जीरो से काम करके टाइटंस को जीत दिलाई। मुझे लगता है कि वह कप्तानी के हकदार थे। चलिए तो अब इंतजार करते हैं और देखते हैं।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...