Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी से हुई Sarfaraz Khan की मुलाकात, क्रिकेट को लेकर दोनों के बीच हुई बहुत बात!

Mohammad Azharuddin And Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज Sarfaraz Khan अपने फैन्स को इंस्टा स्टोरी के जरिए हर एक अपडेट देते हैं, अभ्यास से लेकर अपने प्रदर्शन से जुड़ी तस्वीरें ये बल्लेबाज इंस्टा स्टोरी पर शेयर करता है। लेकिन इस बार सरफराज ने कुछ अलग तरह की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें ये बल्लेबाज हद से ज्यादा खुश नजर आ रहा है।

Sarfaraz Khan का ये बयान नहीं पढ़ा क्या आपने?

Sarfaraz Khan ने हाल ही में एक बयान दिया था, जो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से जुड़ा था। सरफराज ने कहा था कि- बांग्लादेश के खिलाफ मौका मिलने की मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है लेकिन अगर अवसर बनता है, तो मैं पूरी तरह से तैयार हूं। दरअसल, बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली की एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी होने वाली है, ऐसे में सरफराज खान की जगह टीम इंडिया में बनती हुई नजर नहीं आ रही है। दूसरी टीम इंडिया और बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी, जिसका आगाज 19 सितम्बर से होगा।

खुशी देख रहे हो आप Sarfaraz Khan की?

*बल्लेबाज Sarfaraz Khan की इंस्टा स्टोरी हो रही है काफी ज्यादा वायरल
*पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ नजर आए सरफराज खान।
*मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ कई तस्वीरें इस बल्लेबाज ने इंस्टा स्टोरी पर की शेयर।
*तस्वीरों को देख साफ पता चल रहा है कि अजहरुद्दीन से मिल काफी खुश हैं सरफराज।

मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ Sarfaraz Khan

Mohammad Azharuddin And Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

SKY के संग पक्की दोस्ती है बल्लेबाज की

सरफराज खान और सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम से घरेलू क्रिकेट सालों से साथ में खेल रहे हैं, ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती पक्की और वो मैदान के बाहर भी नजर आती है। अक्सर ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के लिए इंस्टा स्टोरी लगाते हैं और पोस्ट पर कमेंट करते हैं, हाल ही में सरफराज ने SKY के संग अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी और वो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आई थी।

बड़ी पक्की दोस्ती है दोनों बल्लेबाजों में

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...