Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘व्हाइट बाॅल क्रिकेट में आक्रामक खेल का क्रेडिट रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को जाता है’ 

पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, कहा ‘व्हाइट बाॅल क्रिकेट में आक्रामक खेल का क्रेडिट रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को जाता है’ 

Rahul Dravid and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने हाल में ही पूर्व कोच राहुल द्रविड़ व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अश्विन ने अपने एक ताजा बयान में ‘व्हाइट बाॅल क्रिकेट में आक्रामक खेल का क्रेडिट रोहित और द्रविड़ की कोचिंग को दिया है।

गौरतलब है कि पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने 2021 के आखिर में भारतीय टीम की कोचिंग कमान संभाली थी, और वह जून 2024 तक टीम इंडिया के कोच रहे थे। इस दौरान टीम ने एशिया कप 2023 और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था।

हालांकि, भारतीय टीम ने लगातार जीत दर्ज करते हुए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जीत दर्ज की थी, लेकिन फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस बीच, अश्विन ने द्रविड़-रोहित के कार्यकाल को लेकर अपना पक्ष रखा।

आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आर अश्विन ने कहा- रोहित एक कप्तान के रूप में हमेशा टीम को यह दिखाकर अपनी छाप छोड़ते रहे हैं कि उन्हें टीम से क्या चाहिए। टी20 क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में भारत जिस बदलावकारी बल्लेबाजी से गुजरा है, जिस तरह से आज हम आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं, उसका बहुत बड़ा श्रेय रोहित शर्मा और राहुल (द्रविड़) भाई को जाता है।

उन्होंने (टीम इंडिया) दिखाया कि राहुल भाई ने कहा था कि हमें ऐसे खेलना है और रोहित ने रास्ता दिखाया। आखिरकार, इसने भारतीयों के बल्लेबाजी के नजरिए को बदल दिया है। बल्लेबाजी औसत नहीं है, यह पूरी तरह से सफेद गेंद वाले क्रिकेट में स्ट्राइक रेट है।

इसके अलावा अश्विन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा- हमारे पास विराट और रोहित की बल्लेबाजी देखने और उनका आनंद लेने के लिए कितना भी समय क्यों न हो, प्लीज ऐसा कर ही लेते हैं क्योंकि एक बार जब वे खेल से रिटायर चुके होंगे, तो हम लोगों को ‘उन्हें वापस लाओ’ कहते सुनेंगे।

वे जितने भी लंबे समय तक खेलें, हमें उनका जश्न मनाना चाहिए। जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है। हम समझें कि समय कम है, इसलिए बेहतर है कि हम उनके खेल का आनंद लें।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...