Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ का निधन, लंबे समय से ब्लड कैंसर से लड़ रहे थे जंग

Anshuman Gaekwad. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का 31 जुलाई की रात को निधन हो गया है। गायकवाड़ पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और 71 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनको ब्लड कैंसर की बीमारी थी जिसको लेकर उनका इलाज लंदन में चल रहा था। बीसीसीआई ने इलाज के लिए गायकवाड़ के परिवार को एक करोड़ की वित्तीय मदद देने का आदेश दिया था।

बताते चलें कि, अंशुमन गायकवाड़ दो बार भारतीय टीम के हेड कोच की भूमिका निभाई। उनके कोच रहते भारतीय टीम ने 1998 में शारजाह में त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत दर्ज की थी। अनिल कुंबले ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में पाकिस्तान के खिलाफ जब टेस्ट पारी में 10 विकेट चटकाए थे तब भी वह टीम के कोच थे। वह सौरव गांगुली की कप्तानी में 2000 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में उपविजेता रही भारतीय टीम के कोच भी थे।

उनके करियर को लेकर बात की जाए, तो उन्होंने साल 1974 में टेस्ट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने साल 1974 से लेकर 1984 के बीच कुल 40 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 29.63 के औसत से 1985 रन बनाए, इस दौरान गायकवाड़ ने 2 शतक और 10 अर्धशतकीय पारियां भी खेली। वहीं 15 वनडे मैचों में उन्होंने कुल 269 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा।

अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक (Anshuman Gaikwad passed away)

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि अंशुमन गायकवाड़ जी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए याद किया जाएगा। वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और उत्कृष्ट कोच थे। उनके निधन से दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति। 

Shri Anshuman Gaekwad Ji will be remembered for his contribution to cricket. He was a gifted player and an outstanding coach. Pained by his demise. Condolences to his family and admirers. Om Shanti.

— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2024

वहीं बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अंशुमान गायकवाड़ के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। संपूर्ण क्रिकेट जगत के लिए हृदयविदारक। उनकी आत्मा को शांति मिले। 

My deepest condolences to the family and friends of Mr Aunshuman Gaekwad. Heartbreaking for the entire cricket fraternity. May his soul rest in peace🙏

— Jay Shah (@JayShah) July 31, 2024

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...