
MS Dhoni and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)
पूर्व भारतीय कप्तान व खेल के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी, मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में सानिया चंडोक की मेहंदी की रस्म कल शाम आयोजित की गई थी। बता दें कि यह एक काफी निजी समारोह था, जिसमें सचिन के क्रिकेट मित्र रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, इरफान पठान, यूसुफ पठान और अजीत अगरकर शामिल हुए थे।
आज 5 मार्च को मुंबई में होने वाली शादी में कई बड़े गेस्ट की आने की उम्मीद है, जिसमें द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी जैसे नेताओं को इनविटेशन दिया गया है। स्पोर्ट्स स्टार्स, इंडस्ट्रियलिस्ट और पॉलिटिकल लीडर्स के आने की उम्मीद है, यह शादी 2026 के सबसे हाई-प्रोफाइल सोशल इवेंट्स में से एक है। शादी समारोह में कई सेलिब्रिटी पहुंचे हैं।
तो वहीं, इस शादी में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और वर्तमान भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर व टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी नजर आए। इसको लेकर कुछ वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।
देखें सोशल मीडिया पर ये वायरल वीडियो
भारतीय टीम और उनके कोच परिवार के साथ आज सचिन तेंदुलकर के पुत्र की शादी में पहुंचे हैं। शाम को भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल खेलेगी। टीम उसी होटल में रुकी है जहां अर्जुन की शादी है। pic.twitter.com/BRwxQsehA1
— Abhishek Tripathi / अभिषेक त्रिपाठी (@abhishereporter) March 5, 2026
MS Dhoni and Sakshi at Arjun Tendulkar’s wedding 😍❤️ pic.twitter.com/W37g5681CT
— ` (@WorshipDhoni) March 5, 2026
क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की वेडिंग सेरेमनी में राहुल द्रविड़ अपनी वाइफ के साथ पहुंचे।#ArjunTendulkar #RahulDravid #CricketFamily #WeddingCelebration pic.twitter.com/A4Z1NUle47
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) March 5, 2026
सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी इंग्लैंड
दूसरी ओर, आज 5 मार्च को भारतीय क्रिकेट टीम जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइल में इंग्लैंड का सामना करने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
इस मैच की विजेता टीम का सामना 8 मार्च को फाइनल मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला होने की वजह से भारत इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है।
Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह
BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार
ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

