

आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगुलरू (आरसीबी) के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने विराट कोहली और शुभमन गिल में से किसी एक को आईपीएल 2025 के बाद, बेस्ट कप्तान के रूप में चुना है। गौरतलब है कि आईपीएल के पिछले सीजन में रावत शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे, लेकिन इससे पहले वह आरसीबी के साथ तीन सीजन (2022-24) क्रिकेट खेल चुके थे।
हालांकि, अनुज रावत ने विराट कोहली और शुभमन गिल में से किसी एक बेस्ट नहीं कहा और दोनों की तारीफ करते हुए स्पोर्ट्स नाउ के हवाले से कहा- शुभमन को गुजरात में खेलते हुए सिर्फ एक साल हुआ है, लेकिन मैंने देखा है कि उन्होंने अच्छी कप्तानी की है। विराट कोहली के बारे में, आपने देखा होगा कि वह हमेशा नंबर वन रहे हैं।
तो वहीं, आगे इस इंटरव्यू में अनुज रावत ने विराट कोहली के साथ अपने रिलेशन को लेकर कहा- “हमारी बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी। वह भी दिल्ली से हैं। हम दिल्ली वाले बातें करते थे और मुझे बहुत मजा आता था। अगर कोई एक याद होती तो मैं उसे जरूर शेयर करता, लेकिन ऐसी कई यादें हैं। हम ड्रेसिंग रूम में और मैदान पर भी खूब मस्ती और हँसी-मजाक करते थे। मुझे कोई एक खास याद याद नहीं आ रही, लेकिन ऐसी कई यादें हैं।”
गुजरात टाइटंस को लेकर अनुज रावत ने रखा अपना पक्ष
साथ ही उन्होंने आईपीएल में गुजरात टाइटंस में टीम के माहौल व कोच आशीष नेहरा को लेकर अपना पक्ष रखा और कहा- “जीटी का माहौल बहुत अच्छा है। आप उन्हें (नेहरा) मैदान पर तो देखते हैं, लेकिन अगर आप उन्हें मैदान के बाहर देखेंगे, तो आप उन्हें कोच के तौर पर नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर देखेंगे। जब भी हम बस में होते हैं, वो हमारे साथ बैठकर मस्ती करते हैं। कौन सा कोच नाराज नहीं होता? लेकिन वो कितने मिलनसार हैं, मुझे नहीं लगता कि मैंने अब तक ऐसा कोई कोच देखा है।”
दूसरी ओर, आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के ऑक्शन में बाएं हाथ के बल्लेबाज अनुज रावत को आरसीबी ने 3.40 करोड़ में खरीदा था। तो वहीं, टीम के लिए खेले गए 22 मैचों में उन्होंने 21.20 की औसत व 119.55 के स्ट्राइक रेट से कुल 318 रन बनाए थे।
T20 WC 2026, IND vs NED: T20 फॉर्मेट में किसका पलड़ा भारी? देखें हेड टू हेड आंकडें
18 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
T20 World Cup 2026, IND vs NED: भारत बनाम नीदरलैंड मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
SM Trends: 17 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

