Skip to main content

ताजा खबर

पूरी तरह से MS Dhoni की जगह लेने के फिराक में है ऋतुराज गायकवाड़, MPL में दिखा रहे शानदार विकेटकीपिंग स्किल्स

पूरी तरह से MS Dhoni की जगह लेने के फिराक में है ऋतुराज गायकवाड़ MPL में दिखा रहे शानदार विकेटकीपिंग स्किल्स

Ruturaj Gaikwad (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 में भारतीय युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। कप्तान के रूप में उनका पहला सीजन अच्छा ही रहा, हालांकि टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन ऋतुराज ने अपनी कप्तानी से सबको प्रभावित किया है।

ऋतुराज गायकवाड़ इस वक्त महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 में पुनेरी बप्पा की कप्तानी कर रहे हैं। इस लीग में युवा खिलाड़ी ने अपने शानदार विकेटकीपिंग स्किल्स से सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। फैंस का कहना है कि अब तो ऋतुराज अगले आईपीएल में धोनी को विकेट के पीछे भी रिप्लेस करने वाले हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ ने विकेट के पीछे दिखाया कमाल

पुनेरी बप्पा के लिए विकेट के पीछे से भी ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार डेब्यू किया है। इनिंग की पहली ही गेंद पर उन्होंने डाइव लगाते हुए वाइड गेंद को बाउंड्री के लिए जाने से रोका। ऋतुराज का यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही काफी धूम मचा रहा है। हालांकि आईपीएल 2025 में धोनी की जगह ऋतुराज सीएसके के लिए विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे, यह कहना जल्दबाजी है। लेकिन अगर ऋतुराज इसमें भी अपना जौहर दिखाते हैं, तो वह पूरी तरह से धोनी की जगह ले सकते हैं।

यहां देखें ऋतुराज गायकवाड़ के विकेटकीपिंग करने का वो वीडियो-

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2024 में पुनेरी बप्पा के लिए खेलते हुए ऋतुराज ने अब तक 8 मैचों की 7 पारियों में 168.60 के स्ट्राइक रेट, और 48.33 के औसत से 290 रन बनाए है। जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है। लेकिन उनकी टीम का प्रदर्शन काफी खराब है।

पुनेरी बप्पा को अब तक 8 में से केवल दो में जीत मिली है, और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचले स्थान पर है। वहीं रत्नागिरी जेट्स 9 में से 5 मैच जीतकर पहले स्थान और कोल्हापुर टस्कर्स 9 में से 5 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मुझे नहीं लगता कि वह प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे’ – RCB के वेंकटेश अय्यर पर दिग्गज स्पिनर

Venkatesh Iyer (image via getty) अनिल कुंबले ने 2026 सीजन के लिए वेंकटेश अय्यर की स्थिति पर अपनी राय दी है। कुंबले का मानना ​​है कि सीजन की शुरुआत में...

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वे सीजन में डेब्यू करने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

Top 5 players making their IPL debut in 2026 (image via X) हर साल, इंडियन प्रीमियर लीग में कई खिलाड़ी अपने करियर में पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलते नजर...

‘जरा सोचिए कि अगर माही भाई 25-30 गेंदें खेलें तो वह क्या कर सकते हैं’ – CSK के पूर्व बल्लेबाज ने धोनी से IPL 2026 में ऊपर बैटिंग करने का आग्रह किया

MS Dhoni (image via getty) चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने एमएस धोनी से आग्रह किया है कि वे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 2026 सीजन के...

13 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: BCCI ने प्रैक्टिस-सेशन के लिए गाइडलाइंस जारी कीं बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 से पहले प्रैक्टिस सेशन के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी...