Skip to main content

ताजा खबर

पूरी तरह से फिट न होने की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को अपने इस शानदार खिलाड़ी को करना पड़ा रिलीज

पूरी तरह से फिट न होने की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को अपने इस शानदार खिलाड़ी को करना पड़ा रिलीज

Aamer Jamal (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान के बेहतरीन तेज गेंदबाज आमेर जमाल को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। बता दें, आमेर जमाल को पहले पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया था लेकिन लाहौर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में वो अपनी फिटनेस से पूरी तरह से रिकवर नहीं हो पाए हैं।

आमेर जमाल को इस साल काउंटी क्रिकेट खेलने के दौरान पीठ पर चोट लग गई थी। वो पूरी तरह से फिट नहीं हुए थे लेकिन अनुभवी खिलाड़ी को पाकिस्तान टीम में शामिल कर लिया गया था। हालांकि अब आमेर जमाल को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज से पहले रिलीज कर दिया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, ‘बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आमेर जमाल को पाकिस्तान स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। उन्हें इस शर्त पर टीम में शामिल किया गया था कि वो अपनी फिटनेस पर काम करेंगे और अगर वो पूरी तरीके से फिट नहीं रहते हैं तो उन्हें बाहर किया जा सकता है। लाहौर के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करने की सलाह दी गई है। उन्हें यह चोट इस साल काउंटी क्रिकेट में खेलने के दौरान लगी।’

21 अगस्त से शुरू हो रही है पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज

बता दें, इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 21 अगस्त से हो रही है। आमेर जमाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने तीन टेस्ट में 20.44 के औसत से 18 विकेट झटके थे। पर्थ में खेले गए अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट हॉल लिया था। यही नहीं मेलबर्न टेस्ट में उन्होंने 5 विकेट झटके थे।

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले दोनों टेस्ट मुकाबले रावलपिंडी में होस्ट किए जाएंगे। दोनों ही टीमें इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। जहां एक तरफ पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी शान मसूद को करते हुए देखा जाएगा वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश टीम की कप्तानी नजमुल हसन शांतो करेंगे।

আরো ताजा खबर

16 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. तंजीद के शतक के साथ, बांग्लादेश ने रोमांचक जीत के साथ सीरीज अपने नाम की तंजीद हसन ने अपने पहले वनडे शतक (107...

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। पहला...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास रचा।...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...