Skip to main content

ताजा खबर

“पूरी जिंदगी इससे जूझना पड़ेगा….”- Andrew Flintoff ने अपने भयानक एक्सीडेंट को लेकर किया खुलासा

पूरी जिंदगी इससे जूझना पड़ेगा- Andrew Flintoff ने अपने भयानक एक्सीडेंट को लेकर किया खुलासा

Andrew Flintoff (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) को दिसंबर 2022 में सरे के डनसफोल्ड पार्क एयरोज्रम में टॉप गियर की शूटिंग के दौरान भयानक दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। फ्लिंटॉफ को इस दुर्घटना के चलते शारीरिक और मानसिक रूप से बड़ा आघात पहुंचा है।

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने घटना के बाद उनके जीवन में आए संघर्षों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दिग्गज का कहना है कि उस गंभीर दुर्घटना के बाद उनके बचने की उम्मीद नहीं थी। फ्लिंटॉफ को एक नई जिंदगी मिली है और उन्हें सिर्फ सकारात्मकताओं पर ध्यान देना होगा।

मुझे जीवन में एक और मौका मिला है- Andrew Flintoff

एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने BBC के शो “Freddie Flintoff’s Field of Dreams,” पर बात करते हुए बताया,

वास्तव में जो कुछ हुआ उसके साथ मुझे यहां नहीं होना चाहिए था। यह एक लंबा रास्ता होने वाला है, और मैं अभी शुरुआत कर रहा हूं। मुझे सकारात्मकताएं देखनी होंगी, मैं अभी भी यहां हूं। मुझे एक और मौका मिला है।

बता दें यह शो एंड्रयू फ्लिंटॉफ के एक्सीडेंट के तीन हफ्ते बाद शूट किया गया था। फ्लिंटॉफ ने आगे खुलासा किया कि एक्सीडेंट के बाद जब वह बाहर जाते थे, उन्हें एक मास्क से अपना चेहरा ढकना पड़ता था। और साथ ही मानसिक रूप से भी उन्हें बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

मैं बाहर जाकर कुछ करना चाहता हूं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पा रहा हूं इस समय मैं जहां भी जाता हूं मेरे चेहरे पर पूरा मास्क और चश्मा होता है। मैं टेंशन से जूझता हूं और मुझे बुरे सपने और फ्लैशबैक आते हैं। इसका सामना करना बहुत कठिन हो गया है। लेकिन मैं सोच रहा हूं कि अगर मैंने कुछ नहीं किया तो मैं कभी कुछ नहीं कर पाऊंगा। मुझे इसके साथ आगे बढ़ना होगा।

एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) से आगे उनके एक स्टूडेंट ने पूछा कि क्या वह इस वक्त 100 प्रतिशत रूप से अच्छा महसूस कर रहे हैं? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

नहीं, मुझे नहीं पता कि पूरी तरह से बेहतर क्या है मैं वहीं हूं जो मैं अभी हूं। मैं जो था उससे अलग हूं, यह कुछ ऐसा है जिससे मुझे जीवन भर जूझना पड़ेगा।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...

‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

David Warner Slams Australia’s Batting After Series Defeat to South Africa (image via getty) David Warner slams Australia: केपटाउन के न्यूलैंड्स में सीरीज के निर्णायक तीसरे टेस्ट मैच में दक्षिण...

‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान

Jacob Duffy and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के खिलाफ खेलने के लिए काफी...

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...