Skip to main content

ताजा खबर

पूजा वस्त्राकर के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के प्रदर्शन से काफी खुश है वेदा कृष्णमूर्ति

Pooja Vastrakar (Photo Source: Getty Images)

दिग्गज खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति का मानना है कि इस समय खेली जा रही भारत महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच मल्टी फॉर्मेट सीरीज में पूजा वस्त्राकर ने उम्मीदों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज ऑलराउंडर ने पिछले 6 सालों में अब शानदार प्रदर्शन शुरू किया है।

भारत महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैच की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। इसके बाद मेजबान ने एकमात्र टेस्ट सीरीज को भी अपने नाम किया। इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है। दूसरे टी20 मैच में पूजा वस्त्राकर ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट झटके थे। यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 177 रन बनाए थे।

स्पोर्ट्स18 पर बात करते हुए वेदा कृष्णमूर्ति ने पूजा वस्त्राकर के गेंदबाजी स्पेल को लेकर कहा कि, ‘आप यह कह सकते हैं कि इस सीरीज में पूजा से जैसी उम्मीद की गई थी उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन किया है। उनके डेब्यू को 6 साल हो गए हैं। मुझे जहां तक याद है पूजा ने 2018 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उनसे काफी उम्मीदें थी लेकिन वो उन पर खड़ी नहीं उतर पाई थी।’

दिग्गज खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि दूसरे वनडे में जब उन्होंने उन रन को डिफेंड किया था उसके बाद उनके अंदर आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। उसके बाद से उनके खेल में काफी निखार देखने को मिला है और वो काफी कंट्रोल के साथ गेंदबाजी कर रही है। उन्होंने अपनी लेंथ को अच्छी तरह से समझा और अब इस पर अपना काम कर रही है।’

रीमा मल्होत्रा ने भी पूजा वस्त्राकर की गेंदबाजी को लेकर अपना पक्ष रखा

रीमा मल्होत्रा ने कहा कि, ‘उनकी ज्यादातर गेंदें गुड लेंथ की थी। जब आप फुल गेंदबाजी करते है तो आप गलती कर रहे होते है। उन्होंने अपने अनुभव का इस्तेमाल अच्छी तरह से किया और वेरिएशन के साथ गेंदबाजी की। जब रेणुका सिंह ठाकुर नहीं खेल रही थी तब उनका काम दुगना हो गया था। दूसरे मैच में वो अपनी टीम की मुख्य गेंदबाज थी।

अगर जेमीमा ने कैच ना छोड़ा होता तो पूजा के तीन विकेट होते। इस मैच में पूजा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के ऊपर लगातार दबाव डाला। मुझे उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा लगा।’

আরো ताजा खबर

जेमिमा रोड्रिग्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण ‘द हंड्रेड’ से बाहर, एशिया कप में खेलने पर भी मंडराया खतरा

Jemimah Rodrigues (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से वह...

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! कोच्चि में नए इंटरनेशनल स्टेडियम निर्माण को केरल सरकार से मिली मंजूरी

Kochi International cricket stadium (Image Credit- Twitter X) कोच्चि में एक नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को केरल सरकार ने आज 8 अगस्त, शनिवार 2026 को मंजूरी दे दी...

SL vs IND: श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल का धमाका, प्रैक्टिस मैच में जड़ा शानदार शतक

Devdutt Padikkal (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका क्रिकेट XI के बीच कोलंबो में खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल ने शानदार...

“समझ नहीं आता क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चुप क्यों है?” – पूर्व पत्नी ने एशले गार्डनर विवाद पर CA से कार्रवाई करने को कहा

Ashleigh Gardner’s Ex-Wife Monica Wright Demands Cricket Australia Action Amid Controversy (image via X) ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट उप-कप्तान एशले गार्डनर की अलग हो चुकी पत्नी मोनिका राइट ने स्टार ऑलराउंडर...