Skip to main content

ताजा खबर

पुष्पा मेकर्स तक पहुंची नीतीश कुमार रेड्डी के शतक की गूंज, इस खबर को आप भी एक बार पढ़िए जरूर

Nitish Kumar Reddy (Pic Source-X)

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 105* रनों की जबरदस्त पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी ने 10 चौके और एक छक्का जड़ा।

बता दें कि नंबर आठ पर बल्लेबाजी करने उतरे युवा खिलाड़ी ने वाशिंगटन सुंदर के साथ आठवें विकेट के लिए 127 रनों की शानदार साझेदारी भी की, जिसकी वजह से टीम इंडिया फॉलोऑन से बच गई।

पारी के दौरान जैसे ही नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना शतक पूरा किया, वैसे ही उन्होंने प्रसिद्ध तेलुगू मूवी ‘पुष्पा’ का सिग्नेचर स्टेप किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। अब इस स्टेप को लेकर ‘पुष्पा’ मूवी के मेकर्स ने भी बेहतरीन जवाब दिया है।

यहां देखें ट्वीट:

#AssaluThaggedhele 🔥💥🤙🏻#Pushpa2 #WildFirePushpa https://t.co/LuepRxlLH7

— Pushpa (@PushpaMovie) December 28, 2024

इंडियन क्रिकेट की वजह से नीतीश कुमार रेड्डी यहां है: सुनील गावस्कर

इस बीच पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी युवा ऑलराउंडर की तारीफ करते हुए स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि, ‘यह पहला टेस्ट शतक है और मैं यही दुआ करता हूं कि भविष्य में वो और भी ऐसे टेस्ट शतक जड़े। नीतीश कुमार रेड्डी इंडियन क्रिकेट के स्टार हैं। उनके पिता और परिवार वालों ने काफी कुछ झेला है। नीतीश यहां इंडियन क्रिकेट की वजह से है और वो खुद यही कोशिश करेंगे कि इंडियन क्रिकेट को हल्के में ना लिया जाए।’

मैच की बात की जाए तो टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे और टीम इंडिया अभी भी 116 रन से पीछे है। खेल के चौथे दिन नीतीश कुमार रेड्डी ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे। युवा खिलाड़ी के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 50 रन बनाए, जबकि मोहम्मद सिराज 2* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। खेल का चौथा दिन काफी रोमांचक होने वाला है।

 

আরো ताजा खबर

मैनचेस्टर में अक्षर पटेल के नाम हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड! T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

Axar Patel Becomes First Indian Spinner to 100 T20I Wickets (image via getty) भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार (4 जुलाई) को इतिहास रच दिया; वे टीम इंडिया के ऐसे...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...

5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए...