Skip to main content

ताजा खबर

पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल

Fazalhaq Farooqi (Pic Source-X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कुछ बेहतरीन मैच खेले जा चुके हैं। 4 जून को खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने युगांडा को बड़े अंतर से हराया और इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।

अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। फजलहक फारूकी के सामने युगांडा के बल्लेबाजों की एक न चली। अभी तक इस शानदार टूर्नामेंट में ऐसे कई गेंदबाज हैं जिन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को बेहतरीन जीत दिलाई है। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं टी20 वर्ल्ड कप में टॉप 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल के बारे में।

5- सैम करन – 5/10 रन, अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 सीजन में

Sam Curran. (Image Source: Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने शुरुआत काफी अच्छी की थी। शुरुआती 10 ओवर में मैच पूरी तरह से अफगानिस्तान के हाथ में था लेकिन इंग्लैंड के सैम करन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से अफगानिस्तान 112 रन पर ऑलआउट हो गई।

सैम करन की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाजों की एक न चली। जवाब में इंग्लैंड की ओर से लियम लिविंगस्टोन ने 29 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई।

4- फजलहक फारूकी, 5/9 रन, युगांडा के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024

Fazalhaq Farooqi (Pic Source-X)

आज यानी 4 जून को अफगानिस्तान ने युगांडा के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम की ओर से इब्राहिम जादरान ने 70 रनों की पारी खेली जबकि Rahmanullah Gurbaz ने 76 रनों का योगदान दिया।

जवाब में युगांडा टीम 16 ओवर में 58 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने चार ओवर में 9 रन देकर पांच महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।

3- उमर गुल, 5/6 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 संस्करण में

Pakistan’s bowler Umer Gul (L) celebrates with teammate Shahid Afridi (R) after bowling Ireland’s Trent Johnston for a duck during a ICC World Twenty20 super-eight match at the Oval in London June 15, 2009. Pakistan scored 159 runs for 5 wickets and won the game by 39 runs. (Photo by ADRIAN DENNIS/AFP/Getty Images)

पाकिस्तान के उमर गुल ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2009 सीजन में ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन ओवर में छह रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे। उमर गुल की घातक गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

उमर गुल की घातक गेंदबाजी की वजह से न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर सिर्फ 99 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी नहीं कर पाया। जवाब में पाकिस्तान ने इस मैच को 14 ओवर के भीतर ही अपने नाम किया। टीम की ओर से शाहिद अफरीदी ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

2- रंगना हेराथ, 5/3 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2014 में

Rangana Herath – 5/3. (© Getty Images)

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2014 का दमदार मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में अनुभवी स्पिनर रंगना हेराथ ने 3.3 ओवर में 3 रन देकर 5 विकेट झटके थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने महेला जयवर्धने के 25 रन की बदौलत 119 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट और जिमी नीशम ने तीन-तीन विकेट हासिल किए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की ओर से केन विलियमसन ने तो 42 रन बनाए लेकिन बाकी कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। यही वजह है की न्यूजीलैंड 60 रन पर ऑलआउट हो गई और 59 रनों से इस मैच को हार गई।

1- अजंता मेंडिस, 6/8 रन, जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2012 में

Sri Lankan bowler Ajantha Mendis delivers a ball during the fourth match of the Asia Cup one-day cricket tournament between India and Sri Lanka at the Khan Shaheb Osman Ali Stadium in Fatullah, on the outskirts of Dhaka on February 28, 2014. (Photo by DIBYANGSHU SARKAR/AFP/Getty Images)

टी20 वर्ल्ड कप 2012 का पहला मुकाबला श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच में खेला गया था। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए। टीम की ओर से कुमार संगकारा ने 44 रनों की पारी खेली जबकि जीवन मेंडिस ने 43* रनों का योगदान दिया।

जवाब में अजंता मेंडिस की स्पिन गेंदबाजी के आगे जिंबाब्वे टीम की एक न चली। बता दें, अजंता मेंडिस ने इस मैच में चार ओवर में 8 रन देकर 6 विकेट झटके जिसकी वजह से जिंबाब्वे 100 रन पर ऑलआउट हो गई।

আরো ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

Harbhajan Singh (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने वनडे क्रिकेट की मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने...

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...