Skip to main content

ताजा खबर

पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए Ishant Sharma, फैन्स के साथ शेयर की खास तस्वीर

Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)

एक समय Ishant Sharma टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज हुआ करते थे, जहां उन्हें लगातार टेस्ट क्रिकेट में मौके मिलते थे। लेकिन फिर इशांत की अचानक टीम इंडिया से छुट्टी हो गई, जिसके बाद वो वापसी करने में असफल रहे और अब सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ कनेक्ट रहते हैं।

आखिरी बार टीम इंडिया से कब खेले थे Ishant Sharma ?

लंबे समय से Ishant Sharma टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे थे, ऐसे में उनके खाते में कुल 105 टेस्ट मैच है वहीं इशांत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था, ये टेस्ट उन्होंने साल 2021 के आखिर में खेला था। दूसरी ओर रफ्तार के इस सौदागर ने भारतीय टीम से कुल 80 वनडे मैच खेले हैं और आखिरी वनडे मैच उन्होंने टीम इंडिया से साल 2016 में खेला था। तो 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले इशांत साल 2013 में आखिरी बार इस प्रारूप को खेलते हुए नजर आए थे।

Ishant Sharma को याद आ रहे हैं पुराने दिन

*सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा एक्टिव हैं Ishant Sharma
*इसी कड़ी में इंस्टा स्टोरी पर इशांत ने अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है
*करियर के शुरूआत की है इशांत की ये तस्वीर, दिख रहे हैं काफी मासूम
*साथ ही इस तस्वीर में तेज गेंदबाज इशांत नजर आ रहे हैं छोटे बालों में।

ये तस्वीर शेयर की है Ishant Sharma ने इंस्टा स्टोरी पर

Ishant Sharma (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए ये पोस्ट शेयर किया था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishant Sharma (@ishant.sharma29)

इशांत ने शुरू कर दी है अपने करियर की नई पारी

इशांत शर्मा की अब टीम इंडिया में वापसी होती हुई नजर नहीं आ रही है, ऐसे में ये खिलाड़ी अब एक नया काम शुरू कर चुका है जो क्रिकेट से जुड़ा है। जहां इशांत शर्मा अब क्रिकेट कमेंट्री करते हुए नजर आते हैं, साथ ही फैन्स को भी उनकी कमेंट्री पसंद आती है। दूसरी ओर इस साल इशांत ने दिल्ली टीम से IPL खेला था और उनका प्रदर्शन दमदार रहा था। लेकिन अब उनके लिए टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे बंद हो गए हैं और कभी भी वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

আরো ताजा खबर

जब सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में विराट कोहली ने लिया जिंदगी बदलने वाला फैसला

Virat Kohli and Sachin Tendulkar (Image credit Twitter – X) आज विराट कोहली दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। उनकी शानदार फिटनेस, अनुशासित दिनचर्या और सख्त डाइट...

गौतम गंभीर के बचाव में उतरे पूर्व सेलेक्टर संदीप पाटिल, कहा ‘हार का जिम्मेदार सिर्फ कोच नहीं’

Gautam gambhir (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम इंडिया के हालिया टेस्ट प्रदर्शन पर अपनी राय रखते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर...

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...