Skip to main content

ताजा खबर

पुजारा-रहाणे का Team India के साथ खत्म हुआ सफर, नहीं नजर आएंगे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर

Ajinkya Rahane And Cheteshwar Pujara (Image Credit-Instagram)

हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए Team India का ऐलान हुआ है, जहां इस दौरे के लिए भारतीय टीम में कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है और एक खिलाड़ी चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं। साथ ही कुछ नाम ऐसे भी हैं, जिनका पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन रहा है लेकिन उसके बाद भी उन खिलाड़ियों के अनुभव को महत्व नहीं दिया गया है।

टीम के साथ जाएंगे कुल 3 रिजर्व तेज गेंदबाज

BGT के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने के साथ उन खिलाड़ियों का नाम भी आ गया है, जो टीम के साथ बतौर रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जाएंगे। जहां इस बार 3 तेज गेंदबाजों को चुना गया है, जो रिजर्व के तौर पर टीम इंडिया के साथ मौजूद रहेंगे। जहां इस लिस्ट में पहला नाम मुकेश कुमार का है, तो दूसरा नाम नवदीप सैनी का है और तीसरा नाम खलील अहमद का है।

Team India में नहीं हुआ 2 दिग्गज खिलाड़ियों का चयन

*बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, 2 दिग्गजोंं का नहीं हुआ चयन।
*Ajinkya Rahane और Cheteshwar Pujara का नहीं हुआ टीम इंडिया में चयन।
*साल 2011-12 के बाद पहली बार टीम इंडिया रहाणे और पुजारा के बिना खेलेगी BGT।
*ऐसे में अब इन दोनों खिलाड़ियों का इंटरनेशनल करियर लगभग खत्म ही नजर आ रहा है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए कुछ इस प्रकार है Team India

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

Instagram embed code generator

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भी हुआ भारतीय टीम का ऐलान

दूसरी ओर टीम इंडिया को BGT से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है, इस सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। जहां इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कप्तान होंगे, तो पहली बार रमनदीप सिंह और Vyshak Vijay Kumar को भारतीय टीम में चुना गया है इस सीरीज के लिए। वहीं तेज गेंदबाज मयंक यादव के अलावा ऑलराउंडर शिवम दुबे का इस सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ है, चोट के कारण ये दोनों खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं जा पाएंगे।

एक नजर टी20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम इंडिया पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...