Skip to main content

ताजा खबर

“पिता पक्षपाती होते हैं”, आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन के पिता के विवादित बयान पर दी प्रतिक्रिया

Sanju Samson and Aakash Chopra (Image Credit- Twitter)

संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दो बैक टू बैक शतक लगातार खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इसके बाद वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी-20 मुकाबले में लगातार दो बार डक पर भी आउट हुए हैं। सैमसन ने 2015 में भारत के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I में डेब्यू किया, लेकिन इसके बाद से उन्हें लगातार मौके नहीं मिले।

टीम इंडिया के लिए मौके न मिलने के कारण उनके मजबूत फैन बेस ने लगातार टीम में शामिल करने की मांग उठाई। हाल ही में उनके पिता विश्वनाथ सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर और सीनियर खिलाड़ियों पर बेटे के करियर को बर्बाद करने का आरोप भी लगाया है। इस बीच अब आकाश चोपड़ा ने इस बयान पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

तो मैं कह सकता हूं कि पिता पक्षपाती होते हैं- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, संजू सैमसन के पिता ने बहुत दिलचस्प बात कही है। उन्होंने कोहली, धोनी, रोहित और द्रविड़ के नाम के बाद जी लगाया और कहा कि उन्होंने उनके बेटे के करियर के 10 साल खराब कर दिए। मैं सोचने लगा कि क्या यह जरूरी भी है? मैं बहुत ईमानदार रहूंगा।

उन्होंने कहा कि, चूंकि मैं भी एक पिता हूं, तो मैं कह सकता हूं कि पिता पक्षपाती होते हैं। पिता के लिए बच्चे सबसे प्यारे होते हैं और वे उनके किसी भी कमी को नहीं देखते हैं। मेरे पिता के लिए भी यही सच होगा। वह शायद कह रहे होंगे कि आकाश गलत था, उसे भी अधिक मौके मिलने चाहिए थे।

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अंत में कहा कि, हमने ऐसा योगराज सिंह और युवराज सिंह के मामले में देखा है। योगराज सिंह कुछ कहते हैं और फिर युवी समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या कहना चाहिए। वह खुद को अलग करना चाहते हैं, कि वह ऐसा नहीं सोचते हैं। इसलिए पिता लोग, ऐसा कमेंट ना करें। आपको इससे क्या मिल जाएगा? जो बीत गई सो बीत गई।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैंने शराब पीना छोड़ दिया है’ – आईपीएल 2026 से पहले चहल का बड़ा खुलासा!

Yuzvendra Chahal (image via getty) भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बताया है कि आने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारी के लिए उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है। इस...

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत!

Dinesh Karthik (image via X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने गुरुवार (19 मार्च) को अपने तीसरे बच्चे (राहा) के जन्म की घोषणा की।...

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...