
Virat Kohli Sanjay Manjrekar (Photo Source: Twitter)
IPL 2025 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियो की लिस्ट BCCI को सौंप दी। इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विराट कोहली को रिटेन किया है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स की माने तो उसमें ऐसा कहा जा रहा है कि विराट कोहली आगामी सीजन में एक बार फिर से RCB की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। इस खबर को सुनने के बाद RCB के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
इसी बीच संजय मांजरेकर ने कहा कि विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए। मांजरेकर ने कहा कि कोहली के कद को देखने के बजाय यह देखना चाहिए कि कोहली ने पिछले कुछ सीजन में बल्ले से कैसा प्रदर्शन किया है।
विराट कोहली ने पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीती थी, लेकिन आईपीएल के इतिहास में 67 गेंदों पर सबसे धीमी शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। मांजरेकर ने कहा कि कोहली ने इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है कि उन्हें फिर से कप्तान बनाया जाए। हालांकि फैंस अभी भी चाहते हैं कि विराट कोहली आगामी सीजन में RCB की कप्तानी करें।
Virat Kohli को लेकर Sanjay Manjrekar ने दिया बड़ा बयान
संजय मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, “विराट कोहली और उनके कद को अपने दिमाग से निकाल दीजिए और केवल इनक्रेडिबल प्रीमियर लीग में उनके प्रदर्शन, बल्लेबाज के तौर पर उनके प्रदर्शन और कप्तान के तौर पर उनके प्रदर्शन को देखिए, और सोचिए कि क्या उन्हें फिर से कप्तान बनाना सही फैसला है।”
उन्होंने आगे कहा, “तो, एक टी20 खिलाड़ी के तौर पर, क्या विराट कोहली कोई प्रभाव डाल सकते हैं? क्योंकि वह विराट कोहली हैं, इसलिए 95 प्रतिशत फैंस चाहते हैं कि वह कप्तान बनें। लेकिन अगर आप उनके प्रदर्शन को देखें, तो उनका योगदान उतना प्रभावशाली नहीं रहा है। यह मेरी समस्या है क्योंकि मुझे भावुक होना पसंद नहीं है। मैं फैंस की तरह हीरो पूजा करके सच्चाई से दूर नहीं जाना चाहता। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन भारत को उनकी जरूरत है। लेकिन टी20 में, मुझे नहीं लगता कि वह 7-8 साल पहले जितने महान खिलाड़ी हैं।”
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड
चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

