Skip to main content

ताजा खबर

पिछले कुछ सालों में एमएस धोनी की आईपीएल सैलरी में क्या बदलाव आया?, जानें पूरी डिटेल्स

पिछले कुछ सालों में एमएस धोनी की आईपीएल सैलरी में क्या बदलाव आया?, जानें पूरी डिटेल्स

MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)

एमएस धोनी (MS Dhoni) उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के सभी संस्करणों में हिस्सा लिया है। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को खिताब दिलाने के बाद वह दुनिया भर में चर्चित हुए थे। और चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के पहले संस्करण में उन्हें 1.5 मिलियन डॉलर में साइन किया।

CSK ने उन्हें कप्तान बनाया और फ्रेंचाइजी के लिए पहले तीन सीजन काफी शानदार रहे थे। 2008 में टीम फाइनल में पहुंची और 2010 में जीत हासिल की। वहीं 2011 की नीलामी से पहले सीएसके ने धोनी को अपना पहला रिटेंशन घोषित किया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें $1.8 मिलियन में अगले तीन वर्षों के लिए रिटेन किया।

धोनी इस बार भी चमके और सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद वह भारतीय क्रिकेट के पोस्टर ब्वॉय बन गए। अब तक वह सीएसके फ्रेंचाइजी का एक अभिन्न हिस्सा बन चुके थे और चेन्नई सुपर किंग्स ने 2014 मेगा नीलामी से पहले धोनी को फिर से अपना पहला रिटेंशन घोषित किया। इसके बाद धोनी ने 2017 तक हर सीजन में 12.5 रुपये कमाए।

सीएसके 2025 मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में कर सकती है रिटेन

हालांकि, 2018 मेगा नीलामी से पहले धोनी सीएसके के पहले रिटेंशन होंगे, इसको लेकर संदेह था, क्योंकि उनकी उम्र अधिक थी। लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा दिखाया और उन्हें पहले रिटेंशन के रूप में नामित किया। इस तरह अगले तीन वर्षों तक यानी 2021 तक धोनी ने प्रति सीजन 15 करोड़ रुपये कमाए।

इसके बाद चेन्नई ने धोनी को रिटेन किया, लेकिन टीम के हित में उन्होंने खुद ही पहले रिटेंशन को स्वीकार करने से मना कर दिया। उस सीजन सीएसके ने रवींद्र जडेजा को अपना पहला रिटेंशन घोषित किया और 15 करोड़ रुपये उन्हें मिले। इसके बाद दूसरे रिटेंशन के रूप में धोनी को 12 करोड़ रुपये मिले। 2024 तक यही धोनी का सैलरी था और आईपीएल 2025 में इसमें बदलाव होना तय माना जा रहा है।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि सीएसके 2025 मेगा नीलामी से पहले धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकती है। इसका मतलब है कि दो बार के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को 4 करोड़ रुपये मिलेंगे। हालांकि, न तो फ्रेंचाइजी और न ही धोनी ने इसकी पुष्टि की है। अब जब सीएसके 31 अक्टूबर को अपने रिटेन्शन की घोषणा करेगा तो, आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...