Skip to main content

ताजा खबर

पिच की कोई समस्या नहीं थी बल्कि खिलाड़ियों….: सलमान बट ने पहले टेस्ट के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा

पिच की कोई समस्या नहीं थी बल्कि खिलाड़ियों सलमान बट ने पहले टेस्ट के बाद पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा

Salman Butt. (Photo Source: ARIF ALI/AFP via Getty Images)

बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी में पहला टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान टीम की काफी आलोचना हो रही है। बता दें, रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। बांग्लादेश ने पहली बार पाकिस्तान को टेस्ट मैच में करारी शिकस्त दी है। मेजबान की इस हार को लेकर अब पूर्व कप्तान सलमान बट ने भी अपना पक्ष रखा है।

बता दें, रावलपिंडी टेस्ट में पाकिस्तान ने अपने महत्वपूर्ण स्पिनर अबरार अहमद को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया था और टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ यह मैच खेलने उतरी थी। हालांकि उनकी यह योजना सफल नहीं हुई और बांग्लादेश के स्पिनर्स ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। पाकिस्तान के सहायक कोच अजहर महमूद ने पिच को लेकर सवाल उठाया है और कहा है कि उन्होंने जिस तरीके से सोचा था वैसे पिच तेज गेंदबाजों के लिए महत्वपूर्ण साबित नहीं हुई।

अब इसी को लेकर सलमान बट ने अपना पक्ष रखा। पूर्व खिलाड़ी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘इसकी शुरुआत मैं कहां से करूं? चार तेज गेंदबाजों के साथ आप मैदान पर खेलने उतरे थे और उसके बाद आपने अपनी पारी को घोषित किया। यही नहीं आपने लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं की और सब चीजें आपके पक्ष में नहीं गई। मेरे हिसाब से पहली बार बांग्लादेश के गेंदबाजों की औसत गति हमसे ज्यादा थी। वो हमसे ज्यादा फिट नजर आ रहे थे।

हमारी टीम के जूनियर तेज गेंदबाजों ने सीनियर से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया। इस टीम ने कई गलतियां की है और मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इसकी शुरुआत कहां से की जाए? हमें किसे चुनना चाहिए और किसे गलत कहना चाहिए इसके बारे में कोई भी अंदाजा नहीं है।’

पिच को लेकर कोई भी समस्या नहीं थी: सलमान बट

सलमान बट ने आगे कहा कि, ‘पिच को लेकर कोई भी समस्या नहीं थी। हमारी गेंदबाजी की क्वालिटी बहुत खराब थी। हमारे गेंदबाजी कोच ने कहा कि पिच पर हमें ज्यादा टर्न देखने को नहीं मिला। यही नहीं गेंदबाजों ने भी इसकी आलोचना की। इस बात का कोई भी मतलब नहीं है खासतौर पर तब जब पाकिस्तान टीम दो सेशन के अंदर ही ऑलआउट हो गई थी।

उनके तेज गेंदबाजों को विकेट मिले। बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने टॉप ऑर्डर को आउट किया और स्पिनर्स ने मिडिल में अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई। इसलिए किसी एक को गलत बोलना सही नहीं होगा।’

बता दें, पहली बार पाकिस्तान ने अपने घर में टेस्ट मैच 10 विकेट से हारा है। हालांकि दूसरे टेस्ट में मेजबान जबरदस्त वापसी करने को देखेगा। दूसरे टेस्ट की शुरुआत 30 अगस्त से रावलपिंडी में हो रही है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...