Skip to main content

ताजा खबर

पिंक बॉल टेस्ट में हाथ पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? जानिए बड़ी वजह

पिंक बॉल टेस्ट में हाथ पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? जानिए बड़ी वजह
AUS Players (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार को एडिलेड ओवल में शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।  इस डे-नाइट टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जब मैदान पर उतरे, उनकी बांह पर काली पट्टी बंधी हुई थी। ज्यादातर मौकों पर किसी को श्रद्धांजलि देने के लिए क्रिकेटर्स काली पट्टी बांधकर खेलने उतरते हैं।

एडिलेड टेस्ट मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल 10 साल पहले 2014 में ऑस्ट्रेलियाई बैटर फिल ह्यूज शेफील्ड शील्ड मैच खेल रहे थे, जब सीन एबॉट की एक बाउंसर उनके सिर में लग गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ह्यूज की 10वीं बरसी पर कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया। इसी क्रम में वो इस मैच में काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे।

शेफील्ड शील्ड मैचों के दौरान भी ह्यूज को दी गई श्रद्धांजलि

इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया तीन शेफील्ड शील्ड मैचों के दौरान भी उन्हें श्रृद्धांजलि दे रहा है, जब खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं और और झंडे आधे झुके रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेल चुके ह्यूज का निधन उनके जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही हुआ था। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर सीन एबॉट का बाउंसर उनके सिर पर लगा था।

बाएं हाथ के पूर्व ओपनर फिल ह्यूज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 1535 रन बनाए जिसमें 3 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। 25 वनडे इंटरनेशनल मैचों में ह्यूज ने 826 रन बनाए थे। ह्रयूज ने वनडे में 2 शतक और 4 अर्धशतक जड़े। टेस्ट में ह्यूज का बेस्ट स्कोर 161 रन था जबकि वनडे में नाबाद 138 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही।

एडिलेड टेस्ट की बात करें तो भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल और आर अश्विन की भारतीय प्लेइंग XI में वापसी हुई है, जबकि देवदत्त पडीक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग XI से बाहर किया गया है। भारतीय टीम ने पर्थ टेस्ट मैच 295 रनों से जीता था और सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चमक सकते हैं ये 5 युवा सितारे, भारत से भी एक खिलाड़ी शामिल

5 young stars Women’s T20 World Cup 2026(Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज इंग्लैंड और वेल्स में हो चुका है। हर विश्व कप की...

‘हार्दिक सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलते हैं’ – आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले ODI में नीतीश रेड्डी के स्पेल को सराहा

Aakash Chopra praises Nitish Kumar Reddy’s spell in 1st ODI vs Afghanistan (image via getty) आकाश चोपड़ा ने 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के पहले वनडे मैच में...

आप एक वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो आपको जीत की लत लग जाती है और आप एक और जीतना चाहते है: जेमिमा रोड्रिग्स 

Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 50 ओवर का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाली मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues), जारी...

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच मां का फोन आते ही रुके नीतीश कुमार रेड्डी, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच के बाद एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का दिल...