Skip to main content

ताजा खबर

पार्थिव पटेल ने RCB ड्रेसिंग रूम के खोले काले राज, कोहली-गेल और डिविलियर्स को फंसाया

पार्थिव पटेल ने RCB ड्रेसिंग रूम के खोले काले राज कोहली-गेल और डिविलियर्स को फंसाया

Virat Kohli-Chris Gayle-AB de Villiers. (Photo Source: BCCI)

Parthiv Patel reveals the dark secrets of RCB dressing room: पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने आईपीएल टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का प्रतिनिधित्व किया है। इस टीम में एक से बढ़कर एक स्टार थे। भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पिछले कुछ सालों से इस टीम के कप्तान थे। लेकिन ये टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी। इस बीच पार्थिव पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) टीम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

पार्थिव पटेल ने Cyruc Says Podcast के पैनल चर्चा में भाग लिया था। इस सेमिनार में उन्होंने उस वक्त का किस्सा सुनाया जब वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेला करते थे। उनका कहना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम में कोई टीम कल्चर नहीं था। यही कारण है कि RCB की टीम अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

पार्थिव पटेल ने RCB ड्रेसिंग रूम के खोले कई काले राज

पार्थिव पाटिल ने कहा-

“मुझे RCB के लिए खेलने का अनुभव है। इस टीम में सिर्फ स्टार्स की पूजा की जाती है। इसमें टीम जैसी कोई भावना मुझे देखने को नहीं मिली। जब मैं टीम में था तो केवल विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के बारे में बात होती थी। टीम कल्चर वहां कभी रही ही नहीं। यही कारण है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक है। चाहे आपकी टीम जीते या हारे, फैंस का समर्थन कभी कम नहीं होता। आईपीएल के अब तक 17 सीजन हो चुके हैं लेकिन अभी तक ये टीम कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

आईपीएल 2024 टूर्नामेंट की बात करें तो इस टीम को शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद इस टीम ने लगातार मैच जीते और प्लेऑफ में प्रवेश किया। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...