Skip to main content

ताजा खबर

पार्थिव पटेल की सलाह: शुभमन गिल को विराट-रोहित को ‘मैनेज’ करने की नहीं, बस टीम पर ध्यान देने की जरूरत

पार्थिव पटेल की सलाह: शुभमन गिल को विराट-रोहित को ‘मैनेज’ करने की नहीं, बस टीम पर ध्यान देने की जरूरत

Team India (Image Credit- Twitter/X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर एक-दिवसीय फॉर्मेट में दो-दो हाथ करते नज़र आएँगे। इस श्रृंखला का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित व कोहली, दोनों ही दिग्गज बहुत सालों के बाद एक साथ सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते नज़र आएँगे। शुभमन गिल दल का नेतृत्व करेंगे और इस श्रृंखला के साथ भारतीय दल 2027 के विश्व कप की तैयारी शुरू करेगा।

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। दोनों ही खिलाड़ी एक लम्बे अंतराल के बाद टीम में अपनी वापसी कर रहे हैं। गिल, जो कि हाल ही में टेस्ट टीम के कप्तान बने थे, अब वे भारतीय एक-दिवसीय दल का भी नेतृत्व करेंगे।

आइए जानते हैं पार्थिव पटेल ने क्या कहा

पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा कि आने वाली श्रृंखला में कप्तान शुभमन गिल को विराट कोहली और रोहित शर्मा पर ज़्यादा ध्यान देने की कोई ज़रूरत नहीं है। वे दोनों परिस्थिति को पहचानते हैं और भारतीय टीम के नए अध्याय में भी अपना कार्य कुशलता से करेंगे। गिल को केवल टीम के नेतृत्व और अपने नए रोल पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

पार्थिव पटेल ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह कोई समस्या होगी क्योंकि विराट कोहली और रोहित शर्मा का व्यक्तित्व ऐसा है। आप विराट को देखिए, जब एम एस धोनी अभी भी खेल रहे थे, तभी वह कप्तान बने थे। वह जानते हैं कि एक नए कप्तान को तैयार करने में एक सीनियर खिलाड़ी की क्या भूमिका होती है।”

“वही चीज़ तब भी थी जब रोहित कप्तान बने थे। हाँ, विराट उनके सीनियर नहीं थे, लेकिन फिर भी वह पूर्व कप्तान थे। ज़ाहिर है, वे उस दौर से गुज़र चुके हैं और उस फैसले को समझते हैं, जो कि भारतीय क्रिकेट की बेहतरी के लिए लिया गया है। दोनों हमेशा परिपक्वता दिखाते हैं। मुझे नहीं लगता कि शुभमन को अपनी ऊर्जा उन सीनियर खिलाड़ियों को ‘मैनेज’ करने में लगानी चाहिए।”

दोनों ही खिलाड़ियों, रोहित और विराट के लिए यह एक नई पीढ़ी का आगमन है, जो अब उनकी बनाई नींव पर भारतीय क्रिकेट का अगले कई सालों तक नेतृत्व करेंगे।

আরো ताजा खबर

शादी के बंधन में बंधे वर्ल्ड कप विनर कुलदीप यादव, बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी, देखें वायरल वीडियो!

Kuldeep Yadav marriage (image via X) भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ एक भव्य समारोह में...

15 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ‘मुझे उम्मीद है कि यह बस शुरुआत है’: भारत की हालिया वैश्विक जीतों पर रोहित भारत कई वैश्विक आईसीसी प्रतियोगिताओं – महिला विश्व...

IPL 2026: अभिषेक-ट्रैविस की जोड़ी को कोई भी गेंदबाजी करना नहीं चाहेगा, ये कोहली-गेल से भी खतरनाक हैं: चेतेश्वर पुजारा

Abhishek sharma and Travis Head (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले बढ़ी दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें, इस दिग्गज ने छोड़ा टीम का साथ 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन आगामी सीजन के शुरू होने से...