
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया के बल्लेबाज Suryakumar Yadav सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहते हैं, जहां आए दिन वो कुछ ना कुछ फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में SKY ने अपनी एक और नई रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गई। साथ ही इस रील वीडियो में SKY अपने परिवार के साथ नजर आ रहे हैं और उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला है।
चोट बनी Suryakumar Yadav के लिए परेशान
मुंबई टीम से Buchi Babu टूर्नामेंट खेलते हुए Suryakumar Yadav चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उनको भारी नुकसान हुआ है। जहां SKY इस चोट के कारण ना Duleep Trophy का पहला मैच खेल पाए और अब ना ही वो दूसरा मैच खेल रहे हैं, सूर्यकुमार यादव टेस्ट क्रिकेट में भी टीम इंडिया से खेलना चाहते हैं और इसलिए वो पूरा फोकस घरेलू क्रिकेट पर लगाने की तैयारी में थे। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, अब देखना होगा की उनकी मैदान पर कब वापसी होती है।
Suryakumar Yadav पाठ-पूजा करने में भी आगे हैं
*Suryakumar Yadav ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है एक खास रील वीडियो।
*वीडियो में ये खिलाड़ी भगवान गणेश जी की पूजा करते हुए नजर आ रहा है।
*SKY की वाइफ संग माता-पिता भी दिख रहे हैं वीडियो में पूजा करते हुए।
*टीम इंडिया के बल्लेबाज ने मराठी में लिखा कैप्शन- पुढच्या वर्षी लवकर या।
Suryakumar Yadav ने दिल खुश कर दिया फैन्स का
A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)
युवा खिलाड़ियों की हमेशा मदद करते हैं SKY
अभी कुछ दिनों पहले ही सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ये बल्लेबाज एक युवा खिलाड़ी से बात कर रहा था। इस दौरान SKY ने इस खिलाड़ी को नए जूते देने का वादा किया था। साथ ही सूर्यकुमार ने कहा था कि- तेरा जूता 10 नंबर का है ना, मैं जल्द ही लाता हूं तेरे लिए नई जोड़ी जूते। वहीं धाकड़ बल्लेबाज का ये जेस्चर फैन्स को काफी पसंद आया था और वीडियो खूब शेयर भी किया गया था।
आप भी देखो बल्लेबाज का वो वायरल हुआ वीडियो
A post shared by Ravish Bisht (@ravishbisht1)
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर
IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर
The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह
रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

