Skip to main content

ताजा खबर

“पाकिस्तान स्पिन ट्रैक पर भारत को आसानी से हरा देगा”- वसीम अकरम का बेतुका बयान

Wasim Akram (Photo Source: X)

पिछले 24 साल में भारत को पहली बार भारत को अपने घर में वाइटवॉश का सामना करना पड़ा। हाल ही में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को घर पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया। इस हार के बाद पूरे क्रिकेट जगत में टीम इंडिया की आलोचना हो रही है। इसी कड़ी में पाकिस्तान के कई क्रिकेट एक्सपर्ट भारत की इस हार पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

ऐसे में पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने जो बयान दिया है उसे भारतीय फैंस के लिए हजम कर पाना काफी मुश्किल होगा। वसीम अकरम का मानना है कि, अगर अब पाकिस्तान की टीम स्पिन ट्रैक पर भारत के खिलाफ खेलती है तो वह जीत सकती है। यह बात उन्होंने ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान पहले वनडे के दौरान कमेंट्री करते हुए कही।

Team India को लेकर Wasim Akram ने दिया हैरान करने वाला बयान

दरअसल ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस दौरान माइकल वॉन और वसीम अकरम एक साथ कमेंट्री कर रहे थे। तब वॉन ने भारत की हार पर चर्चा करते हुए कहा, “मैं भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज देखना चाहता हूं।”

जिसके जवाब में वसीम अकरम बोले, “यह बहुत बड़ी सीरीज होगी। यह खेल के लिए, क्रिकेट के दीवाने दो देशों के लिए अच्छा होगा।” वॉन ने आगे कहा कि क्या पाकिस्तान भारत को टर्निंग ट्रैक पर हरा सकता है? इसके जवाब में वसीम अकरम ने बोले, “पाकिस्तान के पास अब स्पिनिंग ट्रैक पर भारत को टेस्ट में हराने का मौका है। न्यूजीलैंड ने उन्हें घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया है।”

बता दें, पाकिस्तान ने हाल ही में घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 2021 के बाद अपने घर पर पहली सीरीज जीती है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने बड़े बदलाव करते हुए सीनियर खिलाड़ियों को ड्रॉप किया और कुछ स्पिनर्स को मौका दिया। अगले दो मैच पाकिस्तान अपने स्पिनर्स नोमान अली और साजिद खान के दम पर जीतने में कामयाब रहा। इन दोनों ने दो मैचों में 40 में से 39 विकेट चटकाए थे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...