Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान में ऐसा कब तक चलेगा… अब इस खिलाड़ी ने 24 घंटों के अंदर संन्यास लिया वापस

पाकिस्तान में ऐसा कब तक चलेगा… अब इस खिलाड़ी ने 24 घंटों के अंदर संन्यास लिया वापस

Shaheen Afridi & Ihsanullah (Photo Source: X)

संन्यास लेने के बाद वापसी करना पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए कोई नई बात नहीं है। मोहम्मद आमिर, शाहिद अफरीदी और इमाद वसीम जैसे कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। युवा पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने मंगलवार (14 जनवरी) को फ्रेंचाइजी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था, लेकिन 24 घंटों के अंदर ही खिलाड़ी ने यू-टर्न ले लिया। इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) सीजन 10 के ड्राफ्ट में अनसोल्ड रहने के बाद गुस्से में आकर संन्यास लेने का फैसला लिया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से नहीं मिली थी इहसानुल्लाह को कोई मदद

पाकिस्तान सुपर लीग सीजन-8 में मुल्तान सुल्तान के लिए शानदार प्रदर्शन कर इहसानुललाह ने सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने 7.59 की इकॉनमी से 22 विकेट लिए थे, जिसके बाद उन्हें नेशनल टीम में जगह मिली थी। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी डेब्यू वनडे सीरीज के दौरान कोहनी में गंभीर चोट लगने के कारण वह लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और नेशनल टीम से अपनी जगह खो बैठे।

तेज गेंदबाज की चोट और मिसमैनेजमेंट एक विवादास्पद मुद्दा बन गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की तरफ से इहासनुल्लाह को कोई मेडिकल सपोर्ट नहीं मिला था, जिसके बाद बोर्ड की काफी ज्यादा आलोचना की गई थी। मुल्तान सुल्तान के मालिक अली तारीन ने इहसानुल्लाह के रिहैब के दौरान काफी मदद की और फाइनेंशयली भी उनकी सहायता की थी।

जिन लोगों ने मुझे नहीं चुना, वो मुझे भविष्य में चुनेंगे- इहसानुल्लाह

बुधवार (15 जनवरी 2025) को संन्यास वापस लेने की घोषणा करते हुए इहसानुल्लाह ने टीवी चैनल Geo Super को बताया,

“मैं अपना फैसला वापस लेता हूं। किसी भी फ्रेंचाइजी ने मुझे नहीं चुना, और बहुत से लोगों के कमेंट्स ने मुझे निराश कर दिया। मैं कड़ी मेहनत करने जा रहा हूं। पाकिस्तान सुपर लीग से पहले चार महीने हैं। जिन लोगों ने मुझे नहीं चुना, वही लोग भविष्य में मुझे चुनेंगे। मेरा रिटायरमेंट लेने का कोई इरादा नहीं है।”

আরো ताजा खबर

केएल राहुल नहीं खेलेंगे Duleep Trophy फाइनल, ईस्ट जोन के खिलाफ मुकाबले के लिए सिराज और पडिक्कल टीम में शामिल

Duleep Trophy Final: KL Rahul Out, Siraj and Padikkal In for South Zone (image via getty) भारत के बल्लेबाज केएल राहुल, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कल यानी 6...

“लोकल तमिल बॉय का फायदा मिलेगा” – मैथ्यू हेडन ने दिनेश कार्तिक को बताया CSK का अगला कोच बनने का मजबूत दावेदार

Matthew Hayden Roots for Dinesh Karthik to Succeed Stephen Fleming as CSK Coach (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने फ्रेंचाइजी के अगले...

“गेंदबाजों के लिए भी कुछ छोड़िए”: सुरेश रैना ने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम का किया कड़ा विरोध

Suresh Raina Slams IPL’s Impact Player Rule (image via getty) भारत के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी और चार बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन रहे सुरेश रैना ने टूर्नामेंट के ‘इम्पैक्ट...

SM Trends: 5 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन जय शाह हाल में ही ओमान का दौरा करते हुए नजर आए। शाह के ओमान पहुंचने की एक...