
Babar Azam (Photo Source: X)
पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का फॉर्म टेस्ट क्रिकेट में इस समय खराब चल रहा है। बाबर आजम पिछले काफी समय से अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं। पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने पीसीबी से इस बात की अपील की है कि बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के दौरान आराम देना चाहिए।
बासित अली के मुताबिक बाबर आजम का आत्मविश्वास इससे सलामत रहेगा और उन्हें अपने बल्लेबाजी तकनीक को फिर से बेहतर करने के लिए समय भी मिलेगा। बता दें कि, पाकिस्तान टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। यह दो मैच की टेस्ट सीरीज है। पहले टेस्ट की बात की जाए तो पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में 127 रन से हराया था। पहले टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान के बाबर आजम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ आठ रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में बाबर आजम सिर्फ पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे।
बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की और कहा कि, ‘पाकिस्तान बाबर के आत्मविश्वास को तब खराब कर रहा है जब वो अपनी लय वापस पाना चाहते हैं। पाकिस्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र के फाइनल में नहीं पहुंच पाया है और यही वजह है कि बाबर आजम को आराम देना चाहिए। अगर आप बाबर आजम को पाकिस्तान की प्लेइंग XI में शामिल करना चाहते हैं तो आपको वैसी पिच भी तैयार करनी चाहिए।
अगर बोर्ड पहले टेस्ट की तरह ही पिच बनाएगा तो इससे खिलाड़ी का आत्मविश्वास भी खराब हो जाएगा। पहले टेस्ट में बाबर आजम को काफी परेशानी हुई थी लेकिन शानदार बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में रन बनाए थे।’
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है
इन दोनों टीमों के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है। दूसरा टेस्ट भी मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में बाबर आजम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हो लेकिन दूसरे मैच में अनुभवी बल्लेबाज अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है की टीम के स्पिनर्स ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला हुआ था। फिलहाल दो मैच की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान 1-0 से आगे है।
हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”
NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन
22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

