
Shaheen Afridi (Photo Source: Getty Images)
7 अक्टूबर से पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। पिछले काफी समय से इस महत्वपूर्ण मैच का तमाम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी थी। अब आज यानी 6 अक्टूबर को पाकिस्तान ने भी आगामी मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान कर दिया है।
पाकिस्तान टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और आमेर जमाल की वापसी हुई है। बता दें कि, बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान टीम से बाहर कर दिया गया था। वहीं आमेर जमाल भी अब चोट से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और आगामी टेस्ट सीरीज में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।
आमेर जमाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार गेंदबाजी की थी और तीन मैच में 18 विकेट झटके थे। यही नहीं उन्होंने सिडनी में खेले गए फाइनल मैच में 82 रनों की बहुमूल्य पारी खेली थी। टीम में एकमात्र स्पिनर अबरार अहमद है जिन्होंने भी अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन गेंदबाजी की है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान टीम की ओपनिंग का जिम्मा अब्दुल्ला शफीक और सैम अयूब को सौंपा गया है। यही नहीं कप्तान शान मसूद को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा। बाबर आजम को नंबर चार और मोहम्मद रिजवान को नंबर पांच पर अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाते हुए देखा जाएगा। इसके बाद सऊद शकील और सलमान अली आगा है जो इंग्लैंड के गेंदबाजों के ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेंगे। आमेर जमाल और शाहीन शाह अफरीदी के अलावा तेज गेंदबाज के रूप में इस प्लेइंग XI में नसीम शाह को शामिल किया गया है।
यह रही पाकिस्तान की प्लेइंग XI इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए:
शान मसूद (कप्तान), सैम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, आमेर जमाल, नसीम शाह
Pakistan captain @shani_official announces playing XI for the first Test 🇵🇰
Full press conference ➡️ https://t.co/3KH5t9kpuX#PAKvENG | #TestAtHome pic.twitter.com/sk9FAKyx0Y
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 6, 2024
दोनों टीमें आगामी टेस्ट सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान ने अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें उन्हें 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अब इंग्लैंड के खिलाफ सभी खिलाड़ी जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेंगे।
“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान
21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 21 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: इस सप्ताह घोषित हो सकती है टेस्ट टीम, वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर टिकीं चयनकर्ताओं की नजरें

