Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी USA के खिलाफ मैच हार जाएगा: मोहम्मद आसिफ

Pakistan Team (Pic Source:X)

पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ का मानना है कि इस समय की पाकिस्तान टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में USA के खिलाफ हार झेलेगी। बता दें, इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को बाबर आजम की कप्तानी में USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे और यही वजह है कि वो USA जैसी एसोसिएट टीम के खिलाफ भी जीत दर्ज करने में नाकाम रहे। मोहम्मद आसिफ ने ‘The Naksh Khan Show’ पर कहा कि, ‘हम लोगों को USA के खिलाफ हार झेलनी पड़ी जो टी20 वर्ल्ड कप पहली बार खेल रहे थे। वो इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई भी नहीं हुए थे बल्कि इसलिए खेल रहे थे क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप 2024 उनके घर में खेला जा रहा था।

इस समय जो परिस्थिति चल रही है उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी USA पाकिस्तान को हरा देगा और मैं इस चीज को लेकर पूरी तरह से पक्का हूं।’

यह रही वीडियो:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए मैच की बात की जाए तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। टीम की ओर से शादाब खान ने 40 रनों की पारी खेली थी जबकि कप्तान बाबर आजम ने 102.33 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए थे। अंतिम ओवर में मेजबान को मैच जीतने के लिए 15 रनों की जरूरत थी। हारिस रउफ ने अंतिम ओवर में 14 रन दिए और यह मैच सुपर ओवर तक गया।

सुपर ओवर में मोहम्मद आमिर ने 18 रन दिए और जवाब में पाकिस्तान टीम एक विकेट खोकर 13 रन ही बना पाई और वो मैच हार गई। पाकिस्तान टीम के बल्लेबाज इस पूरे टूर्नामेंट में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे। यही नहीं बाबर आजम की कप्तानी पर भी काफी सवाल उठाए गए थे। सबसे निराशाजनक बात टीम के लिए यह थी कि वो सुपर 8 के लिए भी क्वालीफाई नहीं हो पाई थी।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...