Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान टीम में मची खलबली, इस धाकड़ खिलाड़ी ने दूसरी बार लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Imad Wasim (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। बता दें कि, इमाद वासिम ने इससे पहले भी संन्यास लिया था, लेकिन मार्च 2024 में उन्होंने वापसी का फैसला लिया और फिर से पाकिस्तान टीम से खेलते हुए नजर आएं।

इमाद वसीम ने पाकिस्तान टीम की ओर से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी भाग लिया था। हालांकि, उनका प्रदर्शन इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में इतना अच्छा नहीं रहा था। इमाद वसीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की घोषणा की है कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘काफी सोच-विचार के बाद मैंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। विश्व मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है, और हरी जर्सी पहनने वाला हर पल अविस्मरणीय रहा है। आपका अटूट सपोर्ट, प्यार और जुनून हमेशा मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है। ऊंचाई से लेकर निचले स्तर तक, आपके प्रोत्साहन ने मुझे अपने प्यारे देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया है।

जबकि यह अध्याय समाप्त हो रहा है, मैं घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के माध्यम से क्रिकेट में अपनी यात्रा जारी रखने के लिए उत्सुक हूं, और मुझे आशा है कि मैं नए तरीकों से आप सभी का मनोरंजन करता रहूंगा। हर चीज के लिए धन्यवाद। पाकिस्तान।’

यह रहा इमाद वसीम का ट्वीट:

To all fans & supporters:
After much thought and reflection, I have decided to retire from international cricket. Representing Pakistan on the world stage has been the greatest honor of my life, and every moment wearing the green jersey has been unforgettable.

Your unwavering…

— Imad Wasim (@simadwasim) December 13, 2024

अनुभवी खिलाड़ी ने पाकिस्तान टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीता है। हालांकि, अब वह ग्रीन जर्सी में नजर नहीं आएंगे। इमाद वसीम ने पाकिस्तान सुपर लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

बेहतरीन ऑलराउंडर ने इस साल के शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिताब जीतने में अहम योगदान दिया था।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया, प्रिंस यादव को मिला मौका; देखें टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) मंगलवार, 7 जुलाई को 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे टी20आई मैच में, श्रेयस अय्यर ने...

सूर्यवंशी के लिए संजू ने दी कुर्बानी! वैभव सूर्यवंशी को लेकर सामने आई ये अनोखी ‘थ्योरी’

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे के आगामी दौरे के लिए भारत की टीम की घोषणा के बाद एक नई ‘सिलेक्शन थ्योरी’ ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।...

‘द हंड्रेड’ में खेलने के लिए फातिमा सना ने छोड़ी श्रीलंका सीरीज, बर्मिंघम फीनिक्स से जुड़ेंगी पाकिस्तानी कप्तान

fatima sana (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान फातिमा सना श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय T20I टीम में वापसी के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी

ZIM vs IND: India’s T20I Squad (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम...