Skip to main content

ताजा खबर

‘पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर है’ पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर किया बड़ा कमेंट 

‘पाकिस्तान क्रिकेट वेंटिलेटर पर है’ पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर किया बड़ा कमेंट 

Shoaib Akhtar (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट इस समय बहुत बड़े बदलाव से गुजर रहा है। साथ ही इस बदलाव के चलते पाकिस्तानी टीम का मैन्स क्रिकेट के साथ, विमेंस क्रिकेट का भी प्रदर्शन लगातार गिरता हुआ नजर आ रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को 5 दिनों के भीतर की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

तो वहीं, महिला टीम जारी एशिया कप में भारत के खिलाफ मुकाबले में 55 रनों पर सिमट गई, जिससे वह इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट से बाहर होने के दरवाजे पर खड़ी है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व और दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने बड़ा बयान दिया है। अख्तर का मानना है कि पाकिस्तान क्रिकेट इस समय वेंटिलेटर पर है।

Shoaib Akhtar ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही शोएब अख्तर ने आउटसाइड एज शो पर कहा “PCB खुद इन लोगों से बहुत निराश है और उन्हें पाकिस्तान की इस टीम से कोई उम्मीद नहीं है। योजना यह है कि इस टीम को हटाकर उनकी जगह युवा और नए खिलाड़ियों को लाया जाए। ऐसे खिलाड़ी जो सिर्फ पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हों। वे अब भविष्य पर ध्यान दे रहे हैं और सही दिशा में काम कर रहे हैं।”

हालांकि, पूर्व तेज गेंदबाज ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान को इस बदलाव के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने खास तौर पर शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ का जिक्र किया और कहा कि जब टीम में बड़े बदलाव हो रहे हों, तो इन तीन खिलाड़ियों के करियर को सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, “इस बदलाव के दौरान, मैं बस इतना चाहता हूं कि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ का करियर सुरक्षित रहे। इन खिलाड़ियों में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। फिलहाल, कुछ उम्मीद नहीं है। हमें खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी से उम्मीदें हैं, जिन्हें हम बड़े मंच के लिए तैयार कर रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट इस समय वेंटिलेटर पर है और उसे ठीक करने में दो साल लग सकते हैं।”

ये भी पढ़ें – ‘विदेशी कोचों के प्रति हमारे मन में सॉफ्ट कॉर्नर’ – मिस्बाह-उल-हक का पाकिस्तान क्रिकेट पर गंभीर आरोप

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान क्रिकेट पर मंडराया मैच फिक्सिंग का साया: रिपोर्ट

PCB Initiates Disciplinary Inquiry and Confiscates Players’ Phones Amid Match-Fixing Concerns in England (image via getty) Pakistan cricket match fixing inquiry: पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर मैच-फिक्सिंग का साया...

दलीप ट्रॉफी फाइनल में गरजा Ishan Kishan का बल्ला, ठोका दोहरा शतक; सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़

Ishan Kishan hits dazzling double century in Duleep Trophy 2026 final (image via JioHotstar) सोमवार, 7 सितंबर 2026 को जबरदस्त विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।...

कौन हैं Kumar Kushagra? दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़कर चमके ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज

Duleep Trophy Final: Kumar Kushagra Hits Composed 101 Against South Zone in Chennai (image via X) झारखंड के 21 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम...

‘न जज्बा, न लड़ने का दम’: इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एबी डिविलियर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर फोड़ा ठीकरा

AB de Villiers Blames Players’ Lack of Grit for Pakistan’s Disastrous England Tour (image via X) AB de Villiers on Pakistan cricket team: इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में...