
Waqar Younis. (Photo credit ARIF ALI/AFP/Getty Images)
पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनिस (Waqar Younis) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का सलाहकार नियुक्त किए जाने पर कानूनी चुनौतियां सामने आई हैं। बता दें कि मशकूर हुसैन नाम के पाकिस्तानी नागरिक ने नियुक्ति की वैधता पर सवाल उठाते हुए, लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी है।
कोर्ट में इस याचिका का प्रतिनिधित्व नदीम सरवर नाम का एक वकील कर रहा है, क्योंकि याचिका में कहा गया है कि प्रक्रिया में यूनिस की नियुक्ति के लिए जरूरी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया है। साथ ही याचिका में पाकिस्तान मैन्स टीम के सफेद गेंद के कोच के रूप में गैरी कर्स्टन और लाल गेंद के कोच के रूप में जेसन गिलेस्पी की नियुक्ति की प्रक्रियाओं में अनियमितता का भी जिक्र किया गया है।
याचिका के अनुसार वकार यूनिस की नियुक्ति पूरी तरह से गैर-कानूनी है, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसको लेकर कोई भी विज्ञापन समाचार पत्रों में नहीं निकाला था। इसी बात को लेकर मशकूर हुसैन का कहना है कि वकार यूनिस की नियुक्ति को रद्द किया जाए।
वकार यूनिस ने दिया बड़ा बयान
दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का क्रिकेट एडवाइजर बनने के बाद 52 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर, कप्तान व कोच वकार यूनिस का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि PCB में अपनी इस नियुक्ति के बाद यूनिस ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा-
हम टीमों का नेतृत्व करने के लिए पांच दिग्गजों को नियुक्त करेंगे और मैं पहले से ही उनमें से कुछ के संपर्क में हूं। क्रिकेट की वर्तमान स्थिति स्पष्ट है, सुधार आवश्यक हैं। हालांकि, स्टेडियम महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हमारा ध्यान खेल की क्वालिटी को बढ़ाने पर होना चाहिए।
इस प्रक्रिया में प्रसिद्ध क्रिकेटरों और दिग्गजों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। इन हस्तियों को शामिल करने का चेयरमैन का सुझाव अच्छा है। हमने कुछ पूर्व दिग्गजों के साथ चर्चा की है। हम जल्द ही उन लोगों के नामों की घोषणा करेंगे, जो खेल को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

