Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट के क्या ही कहने, रनआउट ऐसा जिसको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

पाकिस्तान क्रिकेट के क्या ही कहने, रनआउट ऐसा जिसको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Pakistan Cricket (Pic Source-X)

क्रिकेट खेल की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। चाहे कोई भी देश हो हर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करते हुए ही राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करता है। सभी खिलाड़ी यही चाहते हैं कि वो घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करें।

पाकिस्तान क्रिकेट में भी ऐसा ही देखने को मिलता है। चाहे कोई भी खिलाड़ी हो उसका प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मोहम्मद वालिद जो पाकिस्तान घरेलू क्रिकेट के शानदार खिलाड़ियों में से एक है, वो एक हैरतअंगेज रनआउट का शिकार हुए।

पाकिस्तान क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि मोहम्मद वालिद ने आमिर खान की एक गेंद को काफी आराम से खेला। इसके तुरंत बाद आमिर खान ने गेंद को बेहतरीन तरीके से पकड़ा और उन्होंने जानबूझकर गेंद को मोहम्मद वालिद की ओर फेंका। गेंद से बचने के लिए मोहम्मद वालिद उछल गए और गेंद विकेट पर जा लगी।

फील्डिंग टीम ने रनआउट की अपील की जिसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। थर्ड अंपायर में इसे रनआउट करार दिया।

यह रही वीडियो:

यह मैच सियालकोट और पेशावर के बीच में खेला जा रहा है। खेल का तीसरा दिन समाप्त हो चुका है। मोहम्मद वालिद की बात की जाए तो पहली पारी में वो बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए।

इस मैच में पेशावर ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 258 रन बनाए थे जिसके जवाब में सियालकोट ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए। पेशावर अपनी दूसरी पारी में 159 रन पर ढेर हो गई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक सियालकोट ने अपनी दूसरी पारी में 59 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। टीम को अभी भी 114 रनों की और जरूरत है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...