Skip to main content

ताजा खबर

“पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बन चुका है”- बांग्लादेश से हारने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने लगाई खिलाड़ियों की क्लास

पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बन चुका है- बांग्लादेश से हारने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने लगाई खिलाड़ियों की क्लास

PAK vs BAN (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में उनके खिलाफ अपनी पहली जीत हासिल की। मेहमान बांग्लादेश टीम से पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद पूर्व खिलाड़ियों ने जमकर पाकिस्तान टीम की आलोचना की है। इसी कड़ी में पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने विशेष रूप से पाकिस्तान टीम में खराब प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स को जमकर लताड़ा है।

आपको बता दें कि, टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ये मैच ड्रॉ की ओर जाता दिख रहा था, लेकिन बांग्लादेश ने पांचवें दिन बाजी पलट दी और टेस्ट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को हरा दिया। इस खराब प्रदर्शन को देखने के बाद अकमल ने कहा है कि, उन्होंने पूरे वर्ल्ड में पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बना दिया।

कामरान अकमल ने पाक टीम के प्लेयर्स को जमकर लताड़ा

पाकिस्तान की बुरी हार के बाद कामरान ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में जो पाकिस्तानी क्रिकेट में हुआ है उससे किसी ने कुछ सीखा नहीं है। उन्होंने कहा, “ये तो रिजवान ने 50 किया और स्कोरबोर्ड चलाया, वरना पारी से हारते। ये इतनी बुरी हार है कि भूली नहीं जाएगी। आप किसी का बुरा सोचोगे तो आपके साथ भी बुरा ही होगा। आपने पिछले 5 साल से कुछ नहीं सीखा। आप जिम्बाब्वे से हार गए। पिछले साल एशिया कप से बाहर हो गए थे। अभी आप इतना जलील हुए हैं वर्ल्ड कप में। दुनिया में  पाकिस्तान क्रिकेट का मजाक बन चुका है।”

कामरान ने शानदार खेल दिखाने के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश को मैच बचाना था और उन्होंने सिर्फ ये किया ही नहीं बल्कि मैच जीत भी लिया। उन्होंने कहा, “ये बांग्लादेश के लिए मुश्किल समय है, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने रन किए। उन्होंने टेस्ट मैच बचाना था, उन्होंने सिर्फ बचाया ही नहीं बल्कि मैच जीता भी।

उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट की कलाई खोल दी। हमारे बल्लेबाज क्लब क्रिकेटर्स की तरह बैटिंग कर रहे थे।” उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी खिलाड़ियों की एप्रोच भी काफी खराब थी। खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हंस रहे थे। कोई गंभीरता नहीं थी क्योंकि उन्हें पता है कि कोई कुछ नहीं पूछेगा।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...