Skip to main content

ताजा खबर

‘पाकिस्तान को सर्जरी की जरूरत है’ T20 World Cup में भारत के खिलाफ हार के बाद PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान को सर्जरी की जरूरत है T20 World Cup में भारत के खिलाफ हार के बाद PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने दिया बड़ा बयान

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला 9 जून को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में पाकिस्तान को भारत ने एक लो स्कोरिंग मुकाबले में 6 रनों से हराया है।

दूसरी ओर, मैन इन ब्लू के खिलाफ मिली इस नजदीकी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) का बड़ा बयान सामने आया है। नकवी का कहना है कि अब पाकिस्तानी टीम को एक सर्जरी की जरूरत है।

PCB प्रमुख Mohsin Naqvi ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की भारत के खिलाफ हार के बाद मोहसिन नकवी ने न्यूयाॅर्क में मीडिया से कहा- मुझे शुरुआत में लगा था कि इस टीम को मैच जीतने के लिए छोटी सर्जरी की जरूरत है, लेकिन अब टीम में एक बड़ी सर्जरी की जरूरत है।

हमारे लिए यह काफी निराशाजनक है कि पहले हम यूएसए के खिलाफ हारे और अब भारत के खिलाफ। हमें अब से इस टीम हटकर, दूसरी ओर देखना शुरू करना होगा। टी20 वर्ल्ड कप में टीम प्रदर्शन क्यों नहीं कर रही है, ये हर कोई पूछ रहा है। वर्ल्ड कप अभी भी चालू है, लेकिन अब हमें बैठकर नए तरीके से सोचने की जरूरत है।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 119 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। टीम इंडिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 42 रनों की बेस्ट पारी खेली।

इसके बाद जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत से मिले 120 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 113 रन ही बना पाई और मैच को 6 रन से गंवा दिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 31 रनों के बेस्ट पारी खेली, तो भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...