Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर Imran Khan को शिफा इंटरनेशनल हाॅस्पिटल ट्रांसफर किया गया 

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर Imran Khan को शिफा इंटरनेशनल हाॅस्पिटल ट्रांसफर किया गया 

Imran Khan (Image Credit- Twitter X)

Imran Khan moved to Shifa International Hospital from Adiala Jail: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने हाल में ही पूर्व कप्तान व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल हाॅस्पिटल ट्रांसफर करने का आदेश दिया। बता दें जस्टिस शाहिद वहीद की अध्यक्षता वाली तीन-सदस्यीय बेंच ने यह निर्देश तब जारी किया, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने खान की बिगड़ती सेहत का हवाला देते हुए एक याचिका दायर की। इमरान खान को 21 अगस्त, 2026 की सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

बेंच ने सरकार को निर्देश दिया कि वे खान को शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाने की व्यवस्था करें, ताकि एक मल्टी-डिसिप्लिनरी मेडिकल बोर्ड उनकी स्थिति का आकलन और इलाज कर सके। कोर्ट ने उनकी देखभाल के लिए पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड बनाने का भी आदेश दिया, जिसमें खान की बहन डॉ. उजमा खान और उनके निजी डॉक्टर डॉ. फैसल सुल्तान शामिल हैं। बोर्ड के बाकी सदस्यों के नामों की पुष्टि नहीं हुई है।

भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से जेल में हैं Imran Khan

गौरतलब है कि 73 वर्षीय इमरान खान अगस्त 2023 से भ्रष्टाचार के आरोपों में अदियाला जेल में बंद हैं, जिनका वे खंडन करते हैं। उनकी कानूनी टीम और पार्टी ने फरवरी 2026 में उनकी सेहत को लेकर औपचारिक चिंता जताना शुरू किया था।

उनका कहना था कि इलाज न होने के कारण उनकी दाहिनी आंख की रोशनी केवल 15 प्रतिशत रह गई है। इस ट्रांसफर से पहले, वे आंख की उस समस्या के संबंध में छोटी-मोटी सलाह-मशविरे के लिए कई बार इस्लामाबाद स्थित सरकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज गए थे।

दूसरी ओर, क्रिकेट जगत के कुछ बड़े नाम जैसे ग्रेग चैपल, सुनील गावस्कर और कपिल देव सहित चौदह पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने 2026 में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक पत्र लिखकर इमरान खान की सेहत पर चिंता जताई और उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग की।

ये भी पढे़ं – ENG vs PAK: जो रूट का टेस्ट क्रिकेट में तहलका, सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड रिकाॅर्ड की बराबरी की

আরো ताजा खबर

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला! TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गिफ्ट में मिलेगा 500 स्क्वायर मीटर का प्लॉट, 14 साल पुराना विवाद खत्म

Yusuf Pathan (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुजरात सरकार ने उन्हें वडोदरा में 500 वर्ग मीटर...

20 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक’ – जैकब डफी ने भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की डफी के आईपीएल के दौरान, उन्हें आरसीबी...

‘दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक’ – भुवनेश्वर कुमार की गेंदबाजी के मुरीद हुए जैकब डफी

Jacob Duffy Heaps High Praise on Bhuvneshwar Kumar (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होने वाली...

IND W vs ZIM W: आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए शेफाली वर्मा को लगी फटकार, मिला 1 डिमेरिट पॉइंट

IND W vs ZIM W: Shafali Verma (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान शेफाली वर्मा को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले...