Skip to main content

ताजा खबर

“पाकिस्तान के टेस्ट कोच गौतम गंभीर जैसे हैं” रिकी पोंटिंग ने क्यों दिया ऐसा बयान; जानें कौन है जेसन गिलेस्पी?

पाकिस्तान के टेस्ट कोच गौतम गंभीर जैसे हैं रिकी पोंटिंग ने क्यों दिया ऐसा बयान जानें कौन है जेसन गिलेस्पी

Jason Gillespie. (Source – Twitter/X)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि उनके हमवतन और पूर्व साथी जेसन गिलेस्पी (Jason Gillespie) पाकिस्तान के रेड बॉल कोच (टेस्ट कोच) के तौर पर अच्छा काम करेंगे। रिकी पोंटिंग और गिलेस्पी ने पहले भी ऑस्ट्रेलिया के लिए एक साथ काफी क्रिकेट खेला है और उनके बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

पोंटिंग ने कोच के तौर पर गिलेस्पी के शानदार रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला और इसकी तुलना भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर से की, जिन्होंने अब तक अपने संक्षिप्त कोचिंग करियर में भी सफलता का स्वाद चखा है। गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर के तौर पर अपने एकमात्र सीजन में आईपीएल 2024 का खिताब जीता हुआ है।

आईसीसी रिव्यू पर बोलते हुए रिकी पोंटिंग ने जेसन गिलेस्पी के बारे में क्या कहा:

“जेसन गिलेस्पी कुछ हद तक गौतम गंभीर जैसे हैं। वे जहां भी गए हैं, उनका कोचिंग रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन वे एक गहन थिंकर हैं और जैसा कि मैंने कहा, वह एक शांत व्यक्ति हैं जो अपने तरीके से काम करते हैं।”

पोंटिंग को इसमें कोई संदेह नहीं है कि गिलेस्पी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने का तरीका ढूंढ लेंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट में हुए बदलावों से हैरान नहीं हूं: रिकी पोंटिंग

रिकी पोंटिंग ने आगे कहा कि टी20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़े पैमाने पर बदलाव से वह हैरान नहीं हैं। बता दें कि, पाकिस्तान  अपने ग्रुप में भारत और अमेरिका के खिलाफ हार के कारण टूर्नामेंट के सुपर 8 चरण में पहुँचने से पहले ही बाहर हो गया था। इसपर पोंटिंग ने कहा-

“हम सभी पुराने लोग हैं जो एक साथ खेल चुके हैं, हम सभी का एक व्हाट्सएप ग्रुप है। सभी ने उसपर उन्हें (गिलेस्पी) बधाई दी और कोच के पोस्ट के उस भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं। ईमानदारी से कहूं तो मैं पाकिस्तान की इस टीम में हो रहे इतने बदलावों से बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं। मुझे पता है कि यह एक अलग फॉर्मेट है, लेकिन उन्होंने टी20 विश्व कप में बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया। यदि आप कुछ बदलाव करने को तैयार नहीं हैं, तो आप इसी तरह के नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...