Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, ये खिलाड़ी हुआ टी20 सीरीज से बाहर 

Cooper Connolly. (Photo by Matthew Lewis-ICC/ICC via Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में पाकिस्तान की मेजबानी कर रही है। तो वहीं हाल में ही ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है।

तो वहीं वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद, अब दोनों टीमों के बीच 14 नवंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। हालांकि, अब इस सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई खेमे से एक बड़ी बुरी खबर सामने आ रही है।

बता दें कि इंजरी की वजह से युवा क्रिकेटर कूपर कैनोली (Cooper Connolly) पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। क्रिकेटर को यह चोट पाकिस्तान के खिलाफ पर्थ में हुए तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी, और अब पता चला है कि उनकी ये चोट काफी गंभीर है।

चोट की वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। तो वहीं युवा खिलाड़ी की चोट को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पुष्टि की कि कैनोली अपनी चोट की पूरी गंभीरता जानने के लिए सोमवार को पर्थ में एक विशेषज्ञ से सलाह लेने वाले हैं।

Cooper Connolly की इंजरी बढ़ा सकती है पर्थ स्काॅचर्स की मुश्किलें

दूसरी ओर, अब अगर कूपर कैनोली जल्द ही इस चोट से रिकवर नहीं हुए, तो बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी पर्थ स्काॅचर्स की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है। बता दें कि खिलाड़ी बीबीएल में स्काॅचर्स फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा हैं। गौरतलब है कि आगामी मैन्स बीबीएल की शुरुआत 15 दिसंबर, 2024 से हो रही है।

तो वहीं इस इंजरी की वजह से कूपर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की ओर से घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड क्रिकेट में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि, अभी तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कूपर कैनोली के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे के बाद टी दिलीप की हो सकती है छुट्टी, टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में बदलाव के संकेत

T Dilip (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल इंग्लैंड दौरे के बाद समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय...

श्रेयस अय्यर के समर्थन में उतरे वसीम जाफर, कहा ‘रातों-रात कोई खराब कप्तान नहीं बनता’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की हार और उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से मिली शिकस्त के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस...

बिना एक भी टेस्ट या वनडे खेले अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 में बनाया यह अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) शनिवार, 11 जुलाई को साउथैम्पटन के रोज बाउल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20आई मैच के दौरान भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने क्रिकेट...

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं, देखें वीडियो

Kranti Goud (Image credit Twitter – X) भारत की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे ऐतिहासिक महिला टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए इतिहास रच...