Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले Rohit Sharma हुए चोटिल, अंगूठे में लगी चोट, बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन!

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले Rohit Sharma हुए चोटिल, अंगूठे में लगी चोट, बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन!

Rohit Sharma (Photo Source: X)

आयरलैंड के खिलाफ जीत के साथ अपने T20 वर्ल्ड कप 2024 के अभियान का आगाज करने के बाद टीम इंडिया का अगला मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के खेमे से एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जिसे सुनकर फैंस उसको झटका लग सकता है।

दरअसल इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान टीम इंडिया कप्तान रोहित शर्मा भी नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस कर रहे थे। लेकिन नेट में बल्लेबाजी करते समय एक गेंद उनके अंगूठे में जा लगी इसके बाद वह थोड़े से असहज दिखे। हालांकि रोहित की ये चोट उतनी गंभीर नहीं है क्योंकि चोट लगने के थोड़ी देर बाद वह फिर से बल्लेबाजी प्रैक्टिस करने लगे।

रोहित शर्मा को नेट्स सेशन के दौरान अंगूठे में लगी चोट

शुक्रवार को केंटिगे पार्क में नेट पर अभ्यास करते हुए रोहित को बाएं हाथ के दस्ताने में गेंद लगी। उन्हें आयरलैंड के विरुद्ध मैच में भी बांह पर गेंद लगी थी। तब वह मैच बीच में छोड़कर चले गए थे। आज वह अभ्यास करने उतरे। श्रीलंकाई थ्रोडाउन स्पेशलिष्ट नुवान उनको गेंद फेंक रहे थे। अचानक से गेंद उछली और उनके दस्ताने में लगी। काफी दर्द हुआ, फिजियो उन्हें देखने आए लेकिन वह दोबारा अभ्यास में जुट गए।

इसके बाद उन्होंने कुछ देर दूसरे छोर से बल्लेबाजी की। अमूमन ऐसा कम होता है जब कोई बल्लेबाज नेट पर दूसरे छोर से बल्लेबाजी करे। वह कुछ देर बाद चले भी गए। विराट को भी यहां पर कई गेंदों को खेलने में परेशानी हुई। इसके बाद बीसीसीआई ने अधिकारिक तौर पर तो नहीं किया लेकिन निजी तौर पर आइसीसी से पिच और अभ्यास पिच को लेकर शिकायत की है।

हालांकि ऐसे में फैंस अब यही उम्मीद करेंगे कि रोहित की ये चोट ज्यादा गंभीर न हो और वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से फिट रहें।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...