Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

Mahmudul Hasan Joy (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि टीम के नियमित सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन जाॅय (Mahmudul Hasan Joy) इंजरी की वजह से इस दौरे से बाहर हो गए हैं।

महमूदुल को ग्रोइन इंजरी हो गई है, जिसकी वजह से वह बांग्लादेश के इस दौरे से बाहर हो गए हैं। साथ ही बता दें कि क्रिकेटर को यह चोट टीम के मुख्य दौरे से पहले पाकिस्तान शाहींस के खिलाफ मैच खेलते हुए हुई थी।

दूसरी ओर, खिलाड़ी की इंजरी को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के चीफ फिजिशिएन देबाशीष चौधरी (Debashish Chowdhury) ने क्रिकबज के हवाले से कहा- हमें महमूदुल के संबंध में एक मेल प्राप्त हुआ है जिसमें कहा गया है कि उनकी दाहिनी ग्रोइन में चोट लगी है और परिणामस्वरूप उन्हें तीन सप्ताह के लिए आराम दिया जा रहा है।

पाकिस्तान शाहींस के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

तो वहीं हाल में ही महमूदुल हसन जाॅय ने बांग्लादेश के पाकिस्तान के खिलाफ मुख्य टेस्ट मैच से पहले, बांग्लादेश ए के लिए खेलते हुए बांग्लादेश शाहींस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इस्लामाबाद में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने पहले पारी 65 रन बनाए थे, लेकिन मैदान पर फील्डिंग करते हुए उन्हें यह चोट लगी और वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी भी करने नहीं आ सके। हालांकि, इससे पहले वह पाकिस्तान शाहींस के खिलाफ एक चार दिवसीय मैच में 69 और 65 रनों की पारी खेल चुके थे।

लेकिन अब वह पाकिस्तान के खिलाफ 21 अगस्त से शुरू हो रही, दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहला मैच टेस्ट मैच रावलपिंडी स्थित रावलविंडी क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। इसके बाद 30 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IND vs ENG दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन बनाएगा फाइनल में जगह 

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच...

SM Trends: 5 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की शादी की कुछ वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो पर फैंस...

5 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 WC 2026: सेमीफाइनल से पहले भारत की खराब फील्डिंग पर बोले मोर्ने मॉर्केल, कहा ‘कोई खिलाड़ी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता’ गेंदबाजी...

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अभिषेक शर्मा, मूषक से मांगी खास मन्नत

Abhishek Sharma Mooshak at Siddhivinayak Temple (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में...