Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपने स्क्वॉड का किया ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपने स्क्वॉड का किया ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली टीम की कमान

Heinrich Klassen (Pic Source-Twitter)

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को एडन मार्करम की अनुपलब्धता में दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी करते हुए देखा जाएगा।

बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत डरबन में 10 दिसंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 13 दिसंबर को सेंचुरियन में और तीसरा और अंतिम टी20 14 दिसंबर को जोहांसबर्ग में खेला जाएगा। टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज की वजह से केशव महाराज, मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा और ट्रिस्टन स्टब्स को पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में भाग लेते हुए नहीं देखा जाएगा।

हालांकि ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिनकी वापसी तीन मैच की वनडे सीरीज में हो सकती है जिसकी शुरुआत 17 दिसंबर से हो रही है। दक्षिण अफ्रीका टीम में रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, तबरेज शम्सी और रस्सी वेन दर दुसेन को भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने दक्षिण अफ्रीका टीम को लेकर कहा कि, ‘सभी 15 खिलाड़ी अनुभवी है और उन्होंने एक साथ यूनिट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हमने जॉर्ज लिंडे को फिर से मौका दिया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और यही वजह है कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका टीम में फिर से शामिल किया गया है।’

शम्सी और एनरिक के आने से हम सब काफी खुश हैं: रॉब वॉल्टर

रॉब वॉल्टर ने आगे कहा कि, ‘शम्सी और एनरिक के टीम में वापस आने से हम सब काफी खुश हैं। हमारा तेज गेंदबाजी और स्पिन डिपार्टमेंट दोनों ही काफी मजबूत हो गया है और पाकिस्तान के खिलाफ यही हमारे की खिलाड़ी साबित होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि हम पाकिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज को जरूर अपने नाम करेंगे।’

दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम:

हेनरिक क्लासेन (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, पैट्रिक क्रूगर, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, एंडिले सिमिलेन और रासी वैन डेर डूसन

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...