

ब्रॉड ने पाकिस्तान की टीम की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए उसे मजबूत टीम नहीं माना। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास कुछ अच्छे खिलाड़ी जरूर हैं, लेकिन पूरी टीम की गुणवत्ता इंग्लैंड के मुकाबले कमजोर नजर आती है।
बाबर आजम की गैरमौजूदगी बड़ा झटका
पाकिस्तान को सीरीज के पहले टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) हाथ में लगी चोट के कारण हेडिंग्ले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सलमान अली आगा पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे।
पाकिस्तान ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को भी टीम में वापस बुलाया है। 36 वर्षीय अब्बास का इंग्लैंड की काउंटी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है और वह 300 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं। इसके बावजूद ब्रॉड पाकिस्तान की टीम से प्रभावित नहीं हैं।
हालांकि, इंग्लैंड के लिए भी हालिया समय बहुत अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अपने पिछले नौ टेस्ट मैचों में से सात गंवाए हैं और दिसंबर 2024 के बाद कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में इंग्लैंड सातवें स्थान पर है।
दूसरी ओर पाकिस्तान आठवें स्थान पर है। पाकिस्तान ने भी 2024 के बाद कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। हालांकि, हाल ही में उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ की थी।
घरेलू परिस्थितियों में इंग्लैंड का पलड़ा भारी
पाकिस्तान ने 1996 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में घरेलू परिस्थितियां इंग्लैंड के पक्ष में रहने की उम्मीद है। इंग्लैंड के लिए जो रूट एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं जॉर्डन कॉक्स को नंबर तीन पर खेलने का मौका मिल सकता है। ब्रॉड की भविष्यवाणी के मुताबिक इंग्लैंड इस सीरीज में पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी रह सकता है।
ये भी पढ़ें – ENG vs PAK: जो रुट का वादा, जारी रहेगा ‘बैजबॉल’ का आक्रामक खेल; टेस्ट सीरीज में होंगे इंग्लैंड के कप्तान
19 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“उनसे बेहतर कोई नहीं”: पूर्व भारतीय गेंदबाज ने ऋषभ पंत को बताया भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर-बल्लेबाज
“मैं हमेशा तैयार हूं, देखते हैं किस्मत में क्या है” – दूसरे टेस्ट में वापसी को लेकर बोले शोरिफुल इस्लाम
SM Trends: 19 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

