Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तानी पिच क्यूरेटर Tony Hemming की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए बासित अली, जाने क्या कहा?

पाकिस्तानी पिच क्यूरेटर Tony Hemming की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आए बासित अली, जाने क्या कहा?

Basit Ali and Tony Hemming (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान और इंग्लैंड (PAK vs ENG) के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच आज 15 अक्टूबर, मंगलवार से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम, मुल्तान में शुरू हो चुका है।

दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने पिच क्यूरेटर को लेकर बड़ा बयान दिया है। बासित का कहना है कि पाकिस्तानी पिच क्यूरेटर को पिच बनाना ही नहीं आता है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया से है।

गौरतलब है कि दूसरा टेस्ट मैच मुल्तान में उसी पिच पर खेला जा रहा है, जहां हुए पहले टेस्ट मैच में रनों का अंबार देखने को मिला था। पिच से गेंदबाजों के लिए बिल्कुल भी मदद नहीं थी। पाकिस्तान ने पहली पारी में 800 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया था, और मैच में मेजबान टीम के खिलाफ पारी और 47 रनों के अंतर से एशियाई धरती पर एक बड़ी जीत हासिल की थी।

बासित अली ने पिच क्यूरेटर की लगाई क्लास

बता दें कि मुल्तान में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के बीच, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- हमने पहले टेस्ट मैच में सोचा था कि गेंद दूसरे दिन स्पिन करेगी, लेकिन मैच के पांचवें दिन भी ऐसा नहीं हुआ, क्यूरेटर ऑस्ट्रेलिया से हैं और वह आईसीसी का भी हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि पिच कैसे तैयार करनी है।

बासित ने आगे कहा- अब खिलाड़ी उसी पिच पर खेलेंगे, उम्मीद है कि गेंद स्पिन होगी। ऐसे क्यूरेटर को नियुक्त करने का क्या मतलब है जो पिच बनाना नहीं जानता? यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है, पूरी दुनिया हमारा मजाक उड़ा रही है। भारत को देखो, क्यूरेटर द्वारा पिच वैसे ही तैयार की जाती है जैसे वे चाहते हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...