Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तानी पत्रकार को हरभजन सिंह से पंगा लेना पड़ा महंगा, सरेआम कहा- मतलब समझ आया या समझाऊं…

Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जबाव दिया है, जिसमें उस पत्रकार ने भज्जी का सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर मजाक उड़ाने की कोशिश की थी।

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 पाकिस्तान में खेली जाएगी। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि क्या भारत इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाएगा या नहीं? सुरक्षा हवालों की वजह से BCCI ने भी कोई तस्वीर साफ नहीं की है।

साथ ही कुछ समय पहले हरभजन सिंह ने कहा था कि अगर भारत सरकार को लगता है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान में सुरक्षा खतरा हो सकता है, तो वह वहां ना जाए। इसी बात को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार फरीद खान ने हरभजन सिंह को एक्स पर टैग करते और फोटो शेयर करते हुए लिखा जिसमें एक टेस्ट मैच के दौरान हरभजन को शाहिद अफरीदी ने लगातार 4 छक्के जड़े थे। तुम्हारे डर की वजह शायद ये है।

तो वहीं फरीद को जबाव देते हुए हरभजन ने श्रीलंका टीम पर साल 2008 के दौरान हुए आतंकी हमले की फोटो को शेयर करते हुए लिखा- नहीं इसके लिए नहीं, क्रिकेट में जीत हार लगी रहती है। मैं तुम्हें असली परेशानी बताता हूं। नीचे दी हुई फोटो को चैक करें। F.. का मतलब तुम्हें समझ आ गया होगा या समझाऊं। F का मतलब आपका नाम, वो ना सोचें जो आपके मन में आया था। तुम जानते हो मेरा मतलब क्या है।

देखें Harbhajan Singh की ये पोस्ट

No not for this . Cricket Mai Jeet har lagi rehti hai. I will tell u the real problem is this . Check the photo ⬇️ . Now get the F…. out of here . F ka Matlab samaj aa gya hoga ya samjau? F means ur name . Plz don’t think what u r thinking th meaning of F. You know what I mean… https://t.co/BLz6TRwcB3 pic.twitter.com/bqrGlro7tC

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) August 1, 2024

क्या चैंपियंस ट्राॅफी के लिए पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम?

गौरतलब है कि इस बार चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान के पास हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाकर, इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अभी तक कोई भी उम्मीद की किरण नहीं दिखाई दे रही है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का कहना है कि इसको लेकर भारत सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही, वे भारतीय टीम को पाकिस्तान भेज सकते हैं। तो वहीं इस बात की भी संभावना है कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं गई, तो एशिया कप की तरह भारत अपने मैच हाईब्रिड माॅडल के तहत यूएई या श्रीलंका में से किसी एक जगह पर खेल सकती है।

আরো ताजा खबर

2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स भारत के...

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...