Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तानी पत्रकार के इस ट्वीट को देख ठनका आर अश्विन का माथा, Elon Musk से की ये खास अनुरोध

पाकिस्तानी पत्रकार के इस ट्वीट को देख ठनका आर अश्विन का माथा Elon Musk से की ये खास अनुरोध

Ravi Ashwin (Pic Source-X)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 स्टेज में 23 जून को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर किया। इस मैच के बाद जाहिर तौर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम और उनके प्लेयर्स को सदमा लगा होगा। लेकिन कुछ सोशल मीडिया पोस्ट के पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा पाकिस्तान के लोगों को सदमा पहुंचा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की जीत के बाद कुछ पाकिस्तानी पत्रकार ने अफगानी टीम पर कुछ निराधार आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के एक पत्रकार ने एक सनसनीखेज दावा किया है और कहा है कि इंडिया को छोड़कर अफगानिस्तान की टीम दुनिया की किसी टीम को हरा सकती है, क्योंकि उन्होंने दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई से अच्छे कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं।

आर अश्विन ने एक ट्वीट के जरिए बंद कर दी पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती

हालांकि, यह टिप्पणी टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन को पसंद नहीं आई और उन्होंने X (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क से अनुरोध किया कि वे अपनी एक्स टाइमलाइन पर इस तरह के पोस्ट की अनुमति न दें। पाकिस्तानी पत्रकार ने लिखा, “अफगानिस्तान दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकता है, सिवाय भारत के और इसके पीछे कई कारण हैं। आईपीएल अनुबंध बहुत कीमती हैं।”

इस ट्वीट का जवाब देते हुए अश्विन ने लिखा, “मैं आपको यह नहीं बता सकता कि आपको क्या करना चाहिए एलन मस्क, लेकिन मुझे यह तय करने का अधिकार होना चाहिए कि मेरे घर में कौन प्रवेश करेगा। मेरी टाइमलाइन मेरा निर्णय।”

इस मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनको झटके पर झटके लगे और टीम संभल नहीं पाई। ग्लेन मैक्सवेल ने जरूर अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह काम नहीं आया, क्योंकि टीम 127 रन बनाकर ढेर हो गई। गुलबदीन नईब ने चार विकेट निकाले और उनको इसके लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

আরো ताजा खबर

25 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प...

पाकिस्तान को बड़ा झटका! कमर में चोट के कारण अब्दुल्लाह फजल वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट से बाहर

Abdullah Fazal Ruled Out of West Indies and England Test Series Due to Lower Back Injury (image via X) पाकिस्तान की टेस्ट टीम को विदेश में होने वाले अहम दौरों...

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी मजबूत टीम उतारी, यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए यह बड़ी उपलब्धि: नजमुल हुसैन शांतो

Najmul Hossain Shanto (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा अपनी लगभग पूरी ताकत वाली टेस्ट टीम घोषित किए जाने को उनकी...

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान मंगलवार तक; BCCI की समीक्षा बैठक में सपोर्ट स्टाफ पर गिरेगी गाज?

SL vs IND: India likely to announce Test squad for Sri Lanka tour by Tuesday (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) मंगलवार, 28 जुलाई तक श्रीलंका के आगामी...