Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तानी गेंदबाज आसिफ अफरीदी बने डेब्यू पर पंजा लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज

Asif Afridi (Image Credit- Twitter/X)
Asif Afridi (Image Credit- Twitter/X)

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 38 वर्षीय फिरकी गेंदबाज आसिफ अफरीदी ने दूसरे और श्रृंखला के आखिरी मैच में अपना टेस्ट डेब्यू किया। पाकिस्तान ने पहले मुकाबले में नोमान अली की शानदार गेंदबाज़ी के दम पर 93 रनों से दक्षिण अफ्रीका को हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।

फिलहाल चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दे रही हैं। 38 वर्ष और 299 दिन की आयु में, आसिफ अफरीदी पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बने। पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट में भी फिरकी गेंदबाज़ों का पलड़ा भारी नज़र आया है।

अब्दुल्ला शफ़ीक़, शान मसूद और सऊद शकील के अर्धशतकों के बावजूद, पाकिस्तान 316/5 से सीधे 333 रन पर ऑल आउट हो गई। केशव महाराज (7/102) और साइमन हार्मर (2/75) ने मिलकर नौ विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीका को मैच में वापसी का रास्ता दिखाया।

वहीं दूसरी ओर, बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ एक वक़्त पर अपनी विकेटें जल्दी गँवा गए, परन्तु रबाडा, महाराज और मुथुसामी के बहुमूल्य योगदान की मदद से दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में  71 रनों की बढ़त लेने में सफल रहा।

आसिफ अफरीदी ने गेंदबाज़ी में दिखाया जलवा

आसिफ अफरीदी को पाकिस्तान के चौथे गेंदबाज़ के रूप में लाया गया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (76) और टोनी डी ज़ोर्ज़ी (55) की साझेदारी तोड़ी, साथ ही डेवाल्ड ब्रेविस और काइल वेरेने को भी आउट किया। तीसरे दिन, हार्मर को चलता कर आसिफ अफरीदी, टेस्ट डेब्यू पर पाँच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने 1933 में ‘फादर’ मैरियट द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा।

इससे पहले, पाकिस्तान के लिए यह रिकॉर्ड नोमान के नाम था, जिन्होंने 2020-21 श्रृंखला के दौरान कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 34 वर्ष और 111 दिन की आयु में पाँच विकेट लिए थे। वहीं, वेस्टइंडीज के हाईन्स जॉनसन टेस्ट डेब्यू पर पाँच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाजों की श्रेणी में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे ने कंगारुओं को धोया! 23 रनों से दी करारी शिकस्त

T20 WC 2026, AUS vs ZIM: Zim beats AUS by 23 runs (image via getty) जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप B मुकाबले में...

T20 WC 2026, AUS vs ZIM: प्लेयर ऑफ द मैच ब्लेसिंग मुजरबानी के 4 विकटों की बदौलत जिम्बाब्वे ने दर्ज की बड़ी जीत

T20 WC 2026, AUS vs ZIM: Blessing Muzarabani (image via getty) कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया पर 23 रन की शानदार जीत के साथ जिम्बाब्वे ने टी20आई इतिहास...

IPL 2026: RR को मिलेगा नया कप्तान, रियान पराग का राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनना तय!

IPL 2026: Riyan Parag set to be named Rajasthan Royals captain (image via X) स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान...

Jos Buttler ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लपका अब तक का सबसे ऊंचा कैच! देखें वायरल वीडियो

Jos Buttler (image via getty) इंग्लैंड के स्टार जोस बटलर ने एक अनोखी उपलब्धि से क्रिकेट की दुनिया को हैरान कर दिया, उन्होंने हैरान कर देने वाली कोशिश में अब...