Skip to main content

ताजा खबर

पांचवे और अंतिम टी20 में चमके संजू सैमसन, जिंबाब्वे के खिलाफ खेली मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी

पांचवे और अंतिम टी20 में चमके संजू सैमसन, जिंबाब्वे के खिलाफ खेली मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी

Team India (Pic Source-X)

आज यानी 14 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में भारत ने जिंबाब्वे को 42 रनों से हराया। इस मैच में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जिंबाब्वे टीम एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही।

बता दें, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 167 रन बनाए। भारत की शुरुआत इस मैच में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उनके पांच ओवर के भीतर ही 40 रन पर तीन विकेट गिर गए थे। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हो गए जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 13 रन बनाए। अभिषेक शर्मा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 14 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए।

हालांकि तीन विकेट जल्द गिरने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 45 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की मदद से 58 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। संजू सैमसन ने इस मैच में शुरुआत काफी धीमी की थी लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने आक्रामक शॉट्स खेले। संजू सैमसन के अलावा रियान पराग ने 22 रन बनाए जबकि शिवम दुबे ने 26 रनों की आक्रामक पारी खेली।

मेजबान की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटके। वो जिंबाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे।

भारत ने टी20 सीरीज को अपने नाम किया

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा और 125 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से Dion Mayers ने 34 रन बनाए। वो जिंबाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। फराज अकरम ने 27 रनों का योगदान दिया जबकि Tadiwanashe Marumani ने भी 27 रन बनाए।

भारत की ओर से मुकेश कुमार ने चार विकेट झटके जबकि शिवम दुबे ने दो विकेट अपने नाम किए। तुषार देशपांडे, अभिषेक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

SA vs NZ, 1st Semi-Final: क्या बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा, पढ़ें साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच व मौसम रिपोर्ट

Eden Gardens. (Photo Source: Twitter) साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह...

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल में कैसी रहेगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11, संभावित टीम पर डालें एक नजर 

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 4 मार्च से सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत...

‘कप्तानी तो दूर उसे मैं टीम में भी न रखूं’ पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान पर जमकर बरसे शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi (Image credit Twitter – X) T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम सुपर-8 तक तो पहुंची, लेकिन नॉकआउट में जगह...

बुमराह बने भारत की जीत के हीरो, वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘चीट कोड’ साबित हुए: अभिषेक नायर

Abhishek Nayar (Image credit Twitter – X) जारी आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से जीत दर्ज की और...