Skip to main content

ताजा खबर

पांचवें टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है रोहित शर्मा की आर्मी, भारतीय कप्तान के साथ-साथ खिलाड़ी भी पहुंचे सिडनी

Team India (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक चार टेस्ट खेले जा चुके हैं और ऑस्ट्रेलिया इसमें 2-1 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट सिडनी के सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 3 जनवरी से हो रही है।

हालांकि, पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, बेहतरीन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा सिडनी पहुंच चुके हैं। उनके सिडनी एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा काफी हंसते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। यही नहीं ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा को भी मस्ती मोड में देखा गया। यशस्वी जायसवाल थोड़े गंभीर नजर आ रहे।

यहां देखें वीडियो:

TEAM INDIA IN SYDNEY. 🇮🇳

– The reaction of Ravindra Jadeja at the end was epic. 😂👌pic.twitter.com/e6m72lVUQT

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 31, 2024

Rohit Sharma Arrived with Team In Sydney Airport..!!🖤🥹#RohitSharma pic.twitter.com/rCwN2AIoyI

— Rohit Sharma (@ROHITSH8795922) December 31, 2024

रोहित शर्मा के प्रदर्शन की बात की जाए, तो उन्होंने अभी तक इस सीरीज में काफी खराब बल्लेबाजी की है। यही नहीं रोहित शर्मा की कप्तानी भी निराशाजनक रही है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में हार झेली है। टीम इंडिया को अगर इस सीरीज में बराबरी करनी है, तो उन्हें सिडनी टेस्ट को जीतना बेहद जरूरी है। यही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए भी टीम इंडिया के लिए यह जीत जरूरी है।

अब रोहित शर्मा के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत को भी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को भी सिडनी टेस्ट में धमाकेदार बल्लेबाजी करनी होगी। गेंदबाजों में सिर्फ जसप्रीत बुमराह ने अभी तक बेहतरीन गेंदबाजी की है। अब यह देखना बेहद रोमांचक होगा की पांचवें और अंतिम टेस्ट में रोहित शर्मा एंड कंपनी कैसा प्रदर्शन करती है?

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान

India A squads for AUS series: Pandya returns; Padikkal, Gaikwad named captains (image via getty) India A squad for Australia A series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन...

SM Trends: 9 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-डे और वन-डे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान...

“क्या आप भी घर नहीं गए?” इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रामे की उड़ाई खिल्ली

ENG vs PAK: England Greats Mock Pakistan Cricket Chaos Amid Squad Clear-Out (Image credit Twitter – X) ENG vs PAK: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के...

BBL 2026-27: Adam Zampa की होबार्ट हरिकेन्स में हुई एंट्री, बोले- ‘विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी मिलता है ज्यादा फायदा’

Adam Zampa Joins Hobart Hurricanes on Two-Year Deal, Questions BBL Pay Parity for Local Stars (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग-स्पिनर एडम जम्पा ने होबार्ट हरिकेंस के साथ दो...