Skip to main content

ताजा खबर

पहले Team India के खिलाड़ियों ने की मजाक-मस्ती, फिर नेट्स में काटा जमकर बवाल

पहले Team India के खिलाड़ियों ने की मजाक-मस्ती, फिर नेट्स में काटा जमकर बवाल

(Image Credit- Instagram)

Team India ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जिसे लेकर टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस दौरान खिलाड़ियों का जोश एक अलग लेवल पर नजर आ रहा है, साथ ही खिलाड़ियों ने नेट्स में जमकर पसीना भी बहाया है पहले मैच के लिए।

Team India अभ्यास के दौरान दिखी Chill मूड में

Team India के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी ICC एकेडमी में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की शुरूआत में अर्शदीप सिंह मजाक-मस्ती करते हुए नजर आए, फिर कप्तान रोहित खिलाड़ियों को खास कैच प्रैक्टिस करवाते हुए दिख रहे थे। साथ ही कोच गंभीर और रोहित एक-दूसरे से काफी देर तक बातचीत करते हुए भी दिखे,  वहीं विराट भी थोड़े Chill नजर आए और वीडियो में हार्दिक जडेजा के साथ गुजराती में बात करते हुए नजर आ रहे थे। बाद में सभी खिलाड़ियों ने मिलकर नेट्स में काफी देर तक शानदार लय में बल्लेबाजी अभ्यास किया और हर्षित राणा ने भी एक कड़क शॉट मारा।

कब-कब होंगे Team India के मुकाबले?

*19 फरवरी से हो रहा है इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज।
*Team India पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी।
*वहीं भारतीय टीम का दूसरा मैच पाकिस्तान से 23 फरवरी के दिन होगा।
*लंबे गैप के बाद टीम इंडिया का तीसरे मैच में सामना कीवी टीम से 2 मार्च को होगा।

एक नजर Team India के अभ्यास सत्र पर डालते हैं

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

साथ ही कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई थी

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

2017 में फाइनल हारी थी Team India

आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी साल 2017 में खेली गई थी, इस दौरान टूर्नामेंट का फाइनल Team India और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। लेकिन इस फाइनल मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद पाकिस्तान टीम ने खिताब अपने नाम किया था और इस टीम का अपने देश में शानदार तरीके से स्वागत भी किया गया था। ऐसे में देखना अहम होगा की टीम का इस बार प्रदर्शन कैसा रहता है।

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...