Skip to main content

ताजा खबर

पहली ही गेंद पर पकड़ा गया कोहली का कैच तो ड्रेसिंग रूम से रोहित शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें

Rohit Sharma- Virat Kohli (Photo Source X)

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का फाइनल मैच सिडनी में खेला जा रहा है। इस मैच में रोहित शर्मा ने खुद को आराम दिया है और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं।

कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि बल्लेबाजी में टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। क्योंकि दोनों ओपनर महज 17 रन पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए लेकिन पहली ही गेंद पर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में चली गई, जिसके बाद वह कैच होने से बाल-बाल बच गए।

पहली ही गेंद पर आउट हो जाते विराट कोहली 

जब स्टीव स्मिथ ने स्लिप में गेंद पकड़ने की कोशिश की तो उनका हाथ गेंद के नीचे था। डाइव लगाते समय उन्होंने गेंद को जमीन के पास से हवे में उछाल दिया ताकि वो जमीन पर ना लगे, और मार्नस लाबुशेन ने फुर्ती से गेंद को हवे में पकड़ा। विराट कोहली का ये कैच स्मिथ ने लगभग पकड़ ही लिया था। तब तक विराट कोहली ने अपना खाता भी नहीं खोला था।

विराट का ये कैच लेते ही ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि, ऑन-फील्ड अंपायर को यह नहीं पता था कि कैच पूरी तरह से पकड़ा गया है या नहीं, इसलिए उन्होंने टीवी अंपायर को यह फैसला रिव्यू के लिए भेजा। थर्ड अंपायर ने पाया था कि गेंद ने जमीन को छुआ है।

रोहित शर्मा सीट से उठकर दिखे परेशान

जब विराट का कैच पहली ही गेंद पर पकड़ा गया उस समय ड्रेसिंग रूम में बैठे रोहित शर्मा की सांसे थम गई थी। उन्हें अपनी सीट से उठकर फील्ड पर टेंशन में देखते हुए पाया गया। जब अंपायर ने कोहली को नॉट आउट दिया तब रोहित और भारतीय ड्रेसिंग रूम ने भी राहत की सांस ली।

As the TV umpire was reviewing Virat Kohli’s catch, Captain Rohit Sharma was seen looking worriedly at the big screen on the field from the Indian dressing room.🥹❤️ #INDvsAUS

The selfless man who always thinking about team @ImRo45 🐐🙇🏼‍♂️ pic.twitter.com/uzc5OZxRVT

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) January 3, 2025

हालांकि, इस मैच में जब भारत की पहली पारी की पहली गेंद पर विराट कोहली को जीवनदान मिला तो ऐसा लग रहा था कि वह इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। लेकिन वह 69 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 4 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो...

मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद के सामने भारी संकट, पाकिस्तान की टेस्ट टीम और काव्या मारन की फ्रेंचाइजी में किसे चुनेंगे?

abrar ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के स्टार लेग स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) इन दिनों मुश्किल स्थिति में हैं। उन्हें एक तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली...

इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि 

Axar Patel (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड...

श्रेयस अय्यर की तारीफ में बोले पार्थिव पटेल, कहा ‘उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर चिंता करने की जरूरत नहीं’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलने के बाद कई सवालों का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों का मानना...